Amar Ujala Ltd

08/18/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/18/2026 04:58

होर्मुज में जहाज पर हमला: इंजन रूम क्षतिग्रस्त; चालक दल का एक सदस्य हताहत, पश्चिम एशिया में फिर से बढ़ा तनाव

{"_id":"6a842f538daa00413a0e59b8","slug":"west-asia-ship-attacked-during-strait-of-hormuz-transit-amid-rising-tensions-in-iran-war-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"होर्मुज में जहाज पर हमला: इंजन रूम क्षतिग्रस्त; चालक दल का एक सदस्य हताहत, पश्चिम एशिया में फिर से बढ़ा तनाव?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}

होर्मुज में जहाज पर हमला: इंजन रूम क्षतिग्रस्त; चालक दल का एक सदस्य हताहत, पश्चिम एशिया में फिर से बढ़ा तनाव?

Tue, 18 Aug 2026 03:40 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 18 Aug 2026 03:40 PM IST
सार

होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक जहाज पर मंगलवार तड़के अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ। हमले में इंजन रूम क्षतिग्रस्त हुआ और चालक दल का एक सदस्य हताहत बताया गया। ओमान तटरक्षक बल ने अन्य सदस्यों की मदद की। घटना ऐसे समय हुई है जब ईरान, अमेरिका और ओमान के बीच होर्मुज से जहाजों की आवाजाही को लेकर तनाव बना हुआ है।

विज्ञापन
होर्मुज में जहाज पर हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
  • 1
    • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर निकल रहे एक जहाज को मंगलवार तड़के अज्ञात प्रोजेक्टाइल ने निशाना बनाया। ब्रिटिश सेना के यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) केंद्र के अनुसार, हमले में जहाज के इंजन रूम को नुकसान पहुंचा और चालक दल का एक सदस्य हताहत हुआ। हमले की तत्काल किसी संगठन या देश ने जिम्मेदारी नहीं ली है। घटना ने एक बार फिर इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से जहाजों की आवाजाही को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन

क्या जहाज पर हमले में किसी की मौत हुई?

UKMTO ने जहाज या उसके माल से जुड़ी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। यह भी तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका कि चालक दल का सदस्य हमले में मारा गया है या घायल हुआ है। एजेंसी ने बताया कि ओमान का तटरक्षक बल जहाज के अन्य चालक दल के सदस्यों की मदद कर रहा है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, अब तक इस घटना के कारण समुद्र में किसी तरह के पर्यावरणीय नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन

क्यों अहम है होर्मुज जलडमरूमध्य?

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है। युद्ध से पहले दुनिया के कुल कारोबार वाले तेल का करीब पांचवां हिस्सा इस मार्ग से होकर गुजरता था। ऐसे में इस रास्ते पर जहाजों की आवाजाही बाधित होने से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और तेल बाजार पर असर पड़ने की आशंका रहती है। ईरान ने 28 फरवरी को इस्राइल और अमेरिका के हमलों के बाद इस जलडमरूमध्य को प्रभावी रूप से बंद कर दिया था। अमेरिका भी फिलहाल इस मार्ग से ईरानी जहाजों की आवाजाही को रोकने के लिए नाकेबंदी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या ईरान और ओमान के बीच हो रही है बातचीत?

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फिलहाल ठप पड़ी हुई है। इसी बीच ईरान, ओमान के साथ अलग से होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के प्रबंधन को लेकर बातचीत कर रहा है। ईरान ने सोमवार को कहा था कि दोनों पक्ष एक संयुक्त बयान जारी करने की योजना के अंतिम विवरण पर काम कर रहे हैं।



इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ओमान को लेकर कथित तौर पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के पत्रकार ट्रे यिंग्स्ट से फोन पर बातचीत के दौरान कथित तौर पर चेतावनी दी कि यदि ओमान रास्ते में बाधा बनता है तो अमेरिका उस पर हमला कर सकता है।
Amar Ujala Ltd published this content on August 18, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 18, 2026 at 10:58 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]