06/05/2026 | Press release | Distributed by Public on 06/05/2026 05:17
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण- ट्राई ने रुद्रपुर शहर में गदरपुर, दिनेशपुर, जयनगर, खेमपुर/खानपुर, बिंद्ट खेड़ा, रुद्रपुर, बिलहरा, लालपुर और किच्छा तथा हल्द्वानी शहर में काठगोदाम, हलद्वानी, ट्रांसपोर्ट नगर, गोरापड़ाव और मोटाहल्दू तथा काशीपुर शहर में प्रतापपुर, कचनालगाजी, काशीपुर, धमार खेड़ा, रामनगर, ढकिया कलां, सुल्तानपुर और पट्टी कलां में मोबाइल नेटवर्क गुणवत्ता जांच की।
ट्राई ने उत्तर प्रदेश (पश्चिम) लाइसेंस सेवा क्षेत्र - यूपीडब्ल्यू एलएसए के तहत अप्रैल 2026 में रुद्रपुर, हल्द्वानी और काशीपुर शहरों में आयोजित स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट- आईडीटी के निष्कर्ष से दूरसंचार उपभोक्ताओं को अवगत कराने के लिए इसे जारी किया है। इस ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा प्रदान की जाने वाली मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की वास्तविक समय गुणवत्ता आकलन और इसका सत्यापन करना है। स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट के दौरान, ट्राई, कॉल ड्रॉप रेट, कॉल सेटअप सक्सेस रेट, डेटा डाउनलोड और अपलोड प्रदर्शन आदि प्रमुख सेवा गुणवत्ता मापदंडों के लिए दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रदर्शन को रिकॉर्ड करता है, जिन्हें बाद में उपभोक्ताओं को सूचित करने और सेवा प्रदाताओं को अपनी सेवा में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु प्रकाशित किया जाता है।
इंटरनल डेटा टेस्टिंग डिवाइस को शहरों, भीडभाड वाले सार्वजनिक स्थलों, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि विभिन्न उपयोग परिवेशों में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन आकलन के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस प्रकार के ड्राइव टेस्टिंग में, 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर सभी सेवा प्रदाताओं के सिम कार्ड का उपयोग कर लाइव डेटा और वॉयस सेशन किए जाते हैं। इसमें कई उन्नत टेस्ट हैंडसेट का इस्तेमाल किया जाता है, और उन्नत सॉफ्टवेयर सिस्टम का उपयोग कर इस पूरे कार्य की वास्तविक समय में निगरानी और विश्लेषण किया जाता है।
ट्राई ने अपनी निर्धारित एजेंसी के माध्यम से 6 अप्रैल 2026 से 9 अप्रैल 2026 के दौरान उत्तर प्रदेश पश्चिमी क्षेत्र में रुद्रपुर, हल्द्वानी और काशीपुर शहरों में 408 किलोमीटर (सिटी ड्राइव), 14 हॉटस्पॉट स्थानों और 3.2 किलोमीटर (वॉक टेस्ट) संचालित किया। ये परीक्षण ट्राई के भोपाल स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के परिवीक्षण में किए गए। ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में प्रस्तुत अवलोकन, ड्राइव टेस्ट के दिन/समय पर परीक्षण क्षेत्र/मार्ग पर दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रदर्शन दर्शाते हैं।
ड्राइव टेस्ट मार्ग चित्र : निम्नलिखित मानचित्र ड्राइव टेस्ट मार्गों का अवलोकन दर्शाता है, जिसमें शहर ड्राइव, इंटर-ऑपरेटर कॉलिंग, हॉटस्पॉट और वॉक टेस्ट शामिल हैं।
निम्नलिखित प्रमुख मापदंडों का आकलन
रुद्रपुर, हल्द्वानी और काशीपुर शहरों में प्रमुख मापदंडों के आधार पर समग्र मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन का सारांश निम्नलिखित है:
क) कवरेज गैप - ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉइस टेस्टिंग के दौरान सिग्नल की तीव्रता, कुल एकत्रित नमूनों में से खराब सिग्नल तीव्रता वाले नमूनों की संख्या के रूप में मापी गई, जो रुद्रपुर, हल्द्वानी और काशीपुर शहरों के लिए एयरटेल के लिए 2512/57101 , बीएसएनएल के लिए 11090/54757 , रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के लिए 1944/55344 और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के लिए 835/53981 थी । कवरेज गैप का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है ।
ख) कॉल ड्रॉप - सफलतापूर्वक स्थापित कॉलों की संख्या में से कॉल ड्रॉप होने की संख्या को इस प्रकार मापा गया: रुद्रपुर, हल्द्वानी और काशीपुर शहरों के लिए एयरटेल की संख्या 2/511 , बीएसएनएल की 30/472 , रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड की 3/476 और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड की 2/507 थी । कॉल ड्रॉप होने के स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है ।
ग) कॉल साइलेंस इंस्टेंस - कॉल साइलेंस इंस्टेंस, कुल स्थापित कॉलों में से 3 सेकंड से अधिक समय तक देखे गए साइलेंस इंस्टेंस की कुल संख्या के रूप में मापा गया, जो रुद्रपुर, हल्द्वानी और काशीपुर शहरों के लिए एयरटेल के लिए 23/485 , बीएसएनएल के लिए 22/427 , रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के लिए 5/481 और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के लिए 16/491 थे । कॉल साइलेंस इंस्टेंस स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है ।
मानचित्र पर लाल बिंदु पर क्लिक करके ड्रॉप कॉल और कॉल साइलेंस की स्थिति देखी जा सकती है ।
स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट के दौरान ड्राइव टेस्ट मार्ग और कवर किए गए क्षेत्र का विवरण निम्निलिखित है:
क) शहर - सिटी ड्राइव में शामिल क्षेत्र हैं रुद्रपुर शहर में गदरपुर, दिनेशपुर, जयनगर, खेमपुर/खानपुर, बिंद खेड़ा, रुद्रपुर, बिलहरा, लालपुर और किच्छा और हल्द्वानी शहर में काठगोदाम, हलद्वानी, ट्रांसपोर्ट नगर, गोरापड़ाव और मोटाहल्दू और काशीपुर शहर में प्रतापपुर, कचनालगाजी, काशीपुर, धमार खेड़ा, रामनगर, ढकिया कलां, सुल्तानपुर और पट्टी कलां।
ख) हॉटस्पॉट - हॉट स्पॉट स्थान, स्थिर उपयोगकर्ता अनुभव को शामिल करते हुए, जिला और सत्र न्यायालय रुद्रपुर, सरकारी मेडिकल कॉलेज हलद्वानी, सरकारी मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर, हलद्वानी बस स्टैंड, काशीपुर बस डिपो, काशीपुर रेलवे स्टेशन, केवीआर अस्पताल काशीपुर, मां बाल सुंदरी मंदिर काशीपुर, एमबी पीजी इंटर कॉलेज हलद्वानी, मेट्रोपोलिस मॉल रुद्रपुर, पंतनगर हवाई अड्डा, रुद्रपुर बस डिपो, रुद्रपुर सिटी रेलवे स्टेशन, एसबीएस सरकारी पीजी कॉलेज रुद्रपुर हैं।
ग) पैदल परीक्षण - 7 अप्रैल 2026 को किए गए पैदल परीक्षणों में चौक बाजार हल्द्वानी और काठगोदाम रेलवे स्टेशन को शामिल किया गया। इसमें भीड़भाड़ वाले पैदल यात्री वातावरण में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता मापी गई।
इस स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट के निष्कर्ष संबंधित दूरसंचार सेवा प्रदाता के साथ साझा किए गए हैं ताकि वे अपने स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करें। इस जांच की विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध हैं। किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए, [email protected] पर ईमेल भेजा जा सकता है या भोपाल स्थित ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय से +91-755-2575501 पर संपर्क किया जा सकता है।
*******
पीके/केसी/एकेवी/एसके