Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

07/01/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/01/2026 08:29

भारतीय नौसेना के युद्धपोत ‘तरकश’ और ‘ईक्षक’ ने सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया की अपनी सफल यात्रा पूरी की

रक्षा मंत्रालय

भारतीय नौसेना के युद्धपोत 'तरकश' और 'ईक्षक' ने सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया की अपनी सफल यात्रा पूरी की

प्रविष्टि तिथि: 01 JUL 2026 5:43PM by PIB Delhi

भारतीय नौसेना के युद्धपोत 'तरकश' और 'इक्षक' ने 29 जून, 2026 को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया की अपनी यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की। इस दौरान सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस और स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित विभिन्न पेशेवर, औपचारिक एवं सामुदायिक गतिविधियों में दोनों जहाजों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिनका सफलतापूर्वक समापन हुआ।

यात्रा के दौरान आईएनएस 'तरकश' के मार्चिंग दल और नौसेना बैंड ने 28 जून, 2026 को आयोजित सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस परेड में भाग लिया। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह सहभागिता भारत और सेशेल्स के बीच गहरे, ऐतिहासिक व मजबूत समुद्री संबंधों की प्रतीक रही।

आईएनएस 'इक्षक' पर 300 से अधिक आगंतुकों ने भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें जहाज की अत्याधुनिक हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण क्षमताओं से अवगत कराया गया। इससे उन्हें हिंद महासागर क्षेत्र में हाइड्रोग्राफिक सहयोग के लिए भारतीय नौसेना के योगदान को प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

आईएनएस 'इक्षक' के दल ने सामुदायिक संपर्क गतिविधियों के तहत, सेशेल्स में भारत के उच्चायोग के साथ मिलकर इंग्लिश रिवर होम में एक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया और वहां रहने वालों को प्राथमिक उपचार किट तथा आवश्यक सामग्री वितरित की। इससे स्थानीय समुदायों के कल्याण के प्रति साझा प्रतिबद्धता दोहराई गई।

आईएनएस 'तरकश' और आईएनएस 'इक्षक' का यह दौरा भारत सरकार के 'महासागर' महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए आपसी एवं समग्र प्रगति) दृष्टिकोण के अनुरूप हिंद महासागर क्षेत्र के मित्र समुद्री देशों के साथ समुद्री सहयोग को मजबूत करने के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। यह तैनाती आपसी तालमेल, क्षमता निर्माण और समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देने पर भारतीय नौसेना के निरंतर फोकस को भी दर्शाती है। साथ ही, इससे भारत व सेशेल्स के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों एवं रक्षा साझेदारी को और मजबूती मिली है।

****

पीके/केसी/एनके /डीए


(रिलीज़ आईडी: 2280072) आगंतुक पटल : 17
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on July 01, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 01, 2026 at 14:29 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]