Amar Ujala Ltd

09/03/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/03/2026 11:46

'आरोपी खुलेआम घूम रहा, संरक्षण क्यों': राहुल गांधी ने अमित शाह पर साधा निशाना, क्या है पूरा मामला

{"_id":"6a99af187207453039049606","slug":"rahul-gandhi-alleges-protection-to-man-accused-of-attacking-dalit-student-s-father-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आरोपी खुलेआम घूम रहा, संरक्षण क्यों': राहुल गांधी ने अमित शाह पर साधा निशाना, क्या है पूरा मामला?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

'आरोपी खुलेआम घूम रहा, संरक्षण क्यों': राहुल गांधी ने अमित शाह पर साधा निशाना, क्या है पूरा मामला?

Thu, 03 Sep 2026 11:02 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 03 Sep 2026 11:02 PM IST
सार

राहुल गांधी ने दलित छात्रा निशु आजाद के पिता पर कथित हमले का मुद्दा उठाया है। उन्होंने आरोपी को कथित राजनीतिक संरक्षण मिलने का आरोप लगाते हुए अमित शाह और दिल्ली पुलिस से कार्रवाई पर सवाल किया। मामले में सामने आए कथित वीडियो में स्वतंत्र भारद्वाज ने हमले और कुछ नेताओं से अपने संबंधों को लेकर दावे किए हैं।

विज्ञापन
राहुल गांधी , नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दलित छात्रा के पिता पर हमला करने वाले व्यक्ति को संरक्षण दिया जा रहा है। राहुल गांधी ने सवाल किया कि आखिर आरोपी पर कार्रवाई कब होगी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मामले में छात्रा निशु आजाद को अपना पूरा समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

विज्ञापन


जंतर-मंतर के प्रदर्शन में सामने आई थी निशु
निशु आजाद ने जुलाई में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने अपने पिता पर हुए कथित हमले में न्याय की मांग की। निशु का आरोप है कि दिल्ली पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। निशु के पिता संजय पर कथित हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। निशु का कहना है कि घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज हुई। इसके बावजूद डेढ़ महीने से ज्यादा समय बीत गया, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर सामने आया कथित वीडियो
इस बीच कथित हमलावर स्वतंत्र भारद्वाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। भारद्वाज खुद को हिंदुत्व इन्फ्लुएंसर बताता है। वीडियो में वह कथित तौर पर संजय पर हमले की बात करता सुनाई दे रहा है। वीडियो में वह दावा करता है कि संजय के सिर में गंभीर चोट लगी थी। उसके मुताबिक उन्हें 60 टांके लगे थे। हालांकि, न्यूज एजेंसी पीटीआई ने वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने किन नेताओं के नाम लिए?
कथित वीडियो में भारद्वाज यह कहते सुनाई देता है कि उसने निशु के पिता का सिर फोड़ा था। वह इसे भारतीय दंड संहिता की धारा 307 से जोड़ता भी सुनाई देता है। वीडियो में वह दावा करता है कि दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा उसके बड़े भाई जैसे हैं। वह यह भी कहता है कि कपिल मिश्रा के फोन के बाद उसे छोड़ दिया गया। इसके अलावा वह चिराग पासवान को भी अपना बड़ा भाई बताता है।

राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर निशु को भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि निशु को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि समुदाय और छात्रों के अधिकारों की आवाज उठाने के कारण निशु को निशाना बनाया जा रहा है। राहुल ने अमित शाह और दिल्ली पुलिस पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक तरफ छात्रों के साथ कथित अमानवीय व्यवहार हो रहा है। दूसरी तरफ दलित लड़की के पिता का सिर फोड़ने का आरोपी खुलेआम घूम रहा है।

यह भी पढ़ें: अमित शाह के कार्यक्रम पर महुआ की पोस्ट: अब बंगाल पुलिस ने भेजा समन; आखिर क्या लिखा था ऐसा?

'क्या अब कार्रवाई होगी?'
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से सीधा सवाल किया। उन्होंने पूछा कि ऐसे आरोपी को उनका या उनकी पार्टी के लोगों का संरक्षण क्यों मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अब कार्रवाई होगी या फिर आरोपी को बचाया जाता रहेगा। राहुल ने निशु से कहा कि उसकी लड़ाई अकेली नहीं है। उन्होंने न्याय मिलने तक साथ खड़े रहने की बात कही।

निशु ने राहुल का जताया आभार
राहुल गांधी के समर्थन के बाद निशु ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि राहुल गांधी इस मामले पर पोस्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि अब उन्हें एक बड़े नेता का समर्थन मिला है और उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है। निशु ने इससे पहले भी एक वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष उनकी मदद करेंगे। उन्होंने कहा था कि वह न्याय के लिए लड़ेंगी और अपनी लड़ाई जीतेंगी।

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
निशु ने आरोप लगाया कि उनके पिता पर हमला होने के बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद डेढ़ महीने से ज्यादा समय गुजर गया और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने मेडिकल जांच के नाम पर पुलिस पर मामले को टालने का आरोप लगाया। निशु ने कहा कि परिवार की उम्मीदें खत्म हो रही थीं। इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी से मदद की अपील की।
Amar Ujala Ltd published this content on September 03, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 03, 2026 at 17:46 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]