Amar Ujala Ltd

10/02/2026 | Press release | Distributed by Public on 10/02/2026 21:38

साइबर ठगी: मोबाइल फोन हैंग कर शातिरों ने बैंक खाते से उड़ाए 61600, अज्ञात नंबर से कॉल आते ही स्क्रीन हुई बंद

{"_id":"6abfdfb107db3a7bcd083992","slug":"cyber-fraud-fraudsters-siphon-off-61-600-from-bank-account-by-causing-mobile-phone-to-hang-2026-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगी: मोबाइल फोन हैंग कर शातिरों ने बैंक खाते से उड़ाए 61600, अज्ञात नंबर से कॉल आते ही स्क्रीन हुई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

साइबर ठगी: मोबाइल फोन हैंग कर शातिरों ने बैंक खाते से उड़ाए 61600, अज्ञात नंबर से कॉल आते ही स्क्रीन हुई बंद

Fri, 02 Oct 2026 10:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गगल (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गगल (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Oct 2026 10:15 PM IST
सार

साइबर शातिरों ने बातचीत के दौरान ऐसा तकनीकी पैंतरा अपनाया कि पीड़ित का मोबाइल फोन हैंग हो गया। जब तक मोबाइल ने सामान्य स्थिति में आकर काम करना शुरू किया, तब तक बैंक खाते से तीन बार में जमा पूंजी उड़ चुकी थी।

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश फटाफट पढ़ें सभी खबरें 60s में
साइबर अपराध। - फोटो : Amar Ujala
  • Link Copied

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गगल थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात नंबर से आई एक फोन कॉल ने व्यक्ति को 61,600 रुपये की चपत लगा दी। साइबर शातिरों ने बातचीत के दौरान ऐसा तकनीकी पैंतरा अपनाया कि पीड़ित का मोबाइल फोन हैंग हो गया। जब तक मोबाइल ने सामान्य स्थिति में आकर काम करना शुरू किया, तब तक बैंक खाते से तीन बार में जमा पूंजी उड़ चुकी थी।

विज्ञापन

पीड़ित फोन पर कोई भी गतिविधि नहीं देख पा रहा था
पीड़ित ने इस संबंध में साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार पीड़ित को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉल रिसीव कर बातचीत शुरू होते ही उसका मोबाइल अचानक हैंग हो गया और स्क्रीन बंद हो गई। पीड़ित फोन पर कोई भी गतिविधि नहीं देख पा रहा था और न ही कोई बटन काम कर रहा था। इसी बीच शातिरों ने उसके बैंक खाते से रकम निकालनी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन सामान्य हुआ तो उड़े होश
शातिरों ने पहली बार में बैंक खाते से 30 हजार रुपये निकाले। इसके तुरंत बाद दूसरी बार फिर 30 हजार रुपये उड़ा लिए। वहीं तीसरी बार में खाते में बची 1,600 रुपये की शेष राशि भी साफ कर दी गई। मोबाइल हैंग रहने के कारण पीड़ित को खाते से हो रहे अवैध लेनदेन की तत्काल जानकारी या अलर्ट नहीं मिल सका। कुछ देर बाद जब फोन सामान्य हुआ, तो खाते से लगातार पैसे कटने के मैसेज देखकर पीड़ित के होश उड़ गए। बैंक खाते की जांच करने पर पता चला कि कुल 61,600 रुपये निकाले जा चुके हैं।

विज्ञापन

बैंक संबंधी गोपनीय डिटेल बिल्कुल साझा न करें: एसपी
पीड़ित ने बिना देर किए साइबर सेल को मामले से अवगत करवाया। पुलिस अब अज्ञात मोबाइल नंबर और बैंक लेनदेन के विवरण के आधार पर आरोपियों का सुराग लगाने में जुट गई है।

किसी भी अज्ञात नंबर से आने वाली संदिग्ध फोन कॉल पर अपनी बैंक संबंधी गोपनीय डिटेल बिल्कुल साझा न करें और पूरी तरह सतर्क रहें। -कुलभूषण वर्मा, एसपी, कांगड़ा

Amar Ujala Ltd published this content on October 02, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on October 03, 2026 at 03:39 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]