Amar Ujala Ltd

08/22/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/22/2026 02:59

Ashram 4: क्या 'आश्रम 4' की शुरू हुई शूटिंग? बॉबी देओल स्टारर सीरीज पर प्रकाश झा ने दी बड़ी अपडेट

{"_id":"6a895eccd11ad28d1606aa3e","slug":"ashram-4-shooting-start-prakash-jha-gives-update-on-upcoming-season-know-details-2026-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ashram 4: क्या 'आश्रम 4' की शुरू हुई शूटिंग? बॉबी देओल स्टारर सीरीज पर प्रकाश झा ने दी बड़ी अपडेट","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}

Ashram 4: क्या 'आश्रम 4' की शुरू हुई शूटिंग? बॉबी देओल स्टारर सीरीज पर प्रकाश झा ने दी बड़ी अपडेट

Sat, 22 Aug 2026 02:03 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 22 Aug 2026 02:03 PM IST
सार

Ashram 4 Update: प्रकाश झा जल्द ही 'आश्रम' की अगली कड़ी सीजन 4 लेकर आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। आइए जानते हैं सीरीज पर क्या अपडेट है?

विज्ञापन
आश्रम - फोटो : सोशल मीडिया
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

बॉबी देओल की अदाकारी वाली वेब सीरीज 'आश्रम' की अगली कड़ी का एलान हो गया है। प्रकाश झा प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। 'आश्रम' सीरीज के सभी पार्ट को दर्शकों ने प्यार दिया है। प्रकाश झा ने नए सीजन का एलान करके फैंस को तहफा दिया है।
विज्ञापन


पोस्ट में क्या है?
'आश्रम 4' का एलान करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की गई है। इसमें मूवी क्लिपबोर्ड नजर आ रहा है। इस पर 'एक बदनाम आश्रम' लिखा है। तस्वीर शेयर करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने कैप्शन में लिखा 'एक और आरंभ। आश्रम के नए अध्याय में आपका स्वागत है। जापनाम। आश्रम 4 की शूटिंग हो रही है।'
विज्ञापन
एक बदनाम आश्रम 3 - फोटो : एक्स
यूजर्स हुए उत्साहित
  • आश्रम के नए सीजन को लेकर फैंस उत्साहित हैं।
  • एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा 'बहुत बढ़िया, शुभकामनाएं।'
  • एक दूसरे यूजर ने लिखा 'पूरी टीम को मेरी तरफ से शुभकामनाएं।'
  • तीसरे यूजर ने लिखा 'मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'
  • एक और यूजर ने लिखा 'बहुत अच्छा। बॉबी देओल का इंतजार कर रहा हूं।'



कब रिलीज हुए 'आश्रम' के सभी सीजन?
बता दें कि आश्रम (सीजन 1) 2020 में, आश्रम चैप्टर 2 (सीजन 2) 2020 में और आश्रम 3 (सीजन 3) 2022 में रिलीज हुईं। सभी सीजन के निर्देशक प्रकाश झा हैं।

क्या है कहानी?
'आश्रम' एक मशहूर हिंदी क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज है। यह कहानी धर्म की आड़ में चलने वाले काले धंधों और ढोंगी बाबाओं के पाखंड को उजागर करती है। इसमें दिखाई गई घटनाएं इसे दिलचस्प बनाती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Prakash Jha Productions (@prakashjproductions)


विज्ञापन
'आश्रम' की स्टारकास्ट
'आश्रम' सीरीज में बॉबी देओल, अदिति पोहनकर और चंदन रॉय सान्याल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा इसमें तुषार पांडे, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, त्रिधा चौधरी और विक्रम कोचर हैं।
Amar Ujala Ltd published this content on August 22, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 22, 2026 at 08:59 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]