02/15/2026 | Press release | Distributed by Public on 02/15/2026 03:25
भारत नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के उद्घाटन की तैयारी कर रहा है, इसी बीच भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इंडियाएआई मिशन के तहत इंटेल इंडिया के सहयोग से 16 फरवरी 2026 (भारतीय समयानुसार सुबह 8:00 बजे से) से शुरू होने वाला एक राष्ट्रव्यापी अभियान ''मोस्ट प्लेज रिसीव्ड फॉर एन एआई रिस्पॉन्सिबिलिटी कैंपेन इन 24 ऑवर्स'' शुरू किया है।
इस पहल का उद्देश्य ''मोस्ट प्लेज रिसीव्ड फॉर एन एआई रिस्पॉन्सिबिलिटी कैंपेन इन 24 ऑवर्स'' का आधिकारिक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स प्राप्त करना है। इस अभियान का लक्ष्य देश भर के नागरिकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के नैतिक, समावेशी और उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रतिबद्ध करना है, जिससे भरोसेमंद और मानव-केंद्रित एआई तंत्र के निर्माण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को बल मिले।
डिजिटल प्रतिज्ञा http://aipledge.indiaai.gov.in/ पर उपलब्ध होगी। एक संवादात्मक और जागरूकता-आधारित अनुभव के रूप में डिजाइन की गई इस पहल में परिदृश्य-आधारित प्रश्न शामिल हैं जो प्रतिभागियों को औपचारिक प्रतिज्ञा लेने से पहले उत्तरदायी एआई प्रथाओं पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। प्रतिज्ञा पूरी होने पर, प्रतिभागियों को इंडियाएआई और इंटेल इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया एक डिजिटल मानद बैज प्राप्त होगा, साथ ही सरकार द्वारा संचालित एआई सीखने के चुनिंदा कार्यक्रमों तक पहुंच भी मिलेगी।
इस अभियान को इस तरह से तैयार किया गया है कि यह सभी क्षेत्रों और लोगों के लिए सुलभ और भागीदारी में आसान हो। इसके लिए माइक्रोफोन या कैमरा एक्सेस की आवश्यकता नहीं है और न ही कोई योग्यता मानदंड या पात्रता संबंधी बाधाएं हैं।
सहभागिता प्रक्रिया
प्रतिभागी निम्नलिखित तरीकों से भाग ले सकते हैं:
इस पहल में छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों, सरकारी अधिकारियों, सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों, उद्योग जगत के पेशेवरों, स्टार्टअप कंपनियों और विभिन्न पृष्ठभूमियों के नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाता है। युवाओं की सहभागिता पर विशेष जोर देते हुए, इस अभियान का उद्देश्य एआई के उत्तरदायी उपयोग, डेटा गोपनीयता, जवाबदेही और गलत सूचनाओं से निपटने के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
एआई रिस्पॉन्सिबिलिटी प्लेज अभियान, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का एक प्रमुख नागरिक सहभागिता है। यह समिट 16-20 फरवरी 2026 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होगा। इस शिखर सम्मेलन का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी करेंगे और इसमें राष्ट्राध्यक्ष, वैश्विक नेता, नीति निर्माता, उद्योग विशेषज्ञ, शोधकर्ता, स्टार्टअप, शिक्षाविद और नागरिक समाज के प्रतिनिधि 'लोग, ग्रह और उन्नति' के मार्गदर्शक सिद्धांतों के तहत एआई का लाभ उठाकर समावेशी और विकासोन्मुखी परिणाम प्राप्त करने पर विचार-विमर्श करेंगे।
भारत का मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र सहयोग और राष्ट्रव्यापी लामबंदी के माध्यम से जिम्मेदार एआई सहभागिता में एक ऐतिहासिक मानदंड स्थापित करने और उभरती प्रौद्योगिकियों में जनता के विश्वास को और मजबूत करने का लक्ष्य है।
***
पीके/केसी/केएल/एनके