Amar Ujala Ltd

08/14/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/14/2026 01:04

UP: देश के अमीर घरानों में सात यूपी के, सात समूहों की कुल नेटवर्थ 7.52 लाख करोड़ रुपये

{"_id":"6a7e9fb59eae28a47a0783ba","slug":"up-seven-of-the-country-s-wealthy-business-families-are-from-up-2026-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: देश के अमीर घरानों में सात यूपी के, सात समूहों की कुल नेटवर्थ 7.52 लाख करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

UP: देश के अमीर घरानों में सात यूपी के, सात समूहों की कुल नेटवर्थ 7.52 लाख करोड़ रुपये

Fri, 14 Aug 2026 10:45 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 14 Aug 2026 10:45 AM IST
सार

नोएडा-ग्रेटर नोएडा से लेकर कानपुर, गाजियाबाद और अमरोहा तक यूपी देश के बड़े पारिवारिक कारोबार के केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। जो कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लगातार मजबूत होते कारोबारी आधार का संकेत है।

विज्ञापन
देश के सबसे अमीर घरानों में सात यूपी के। - फोटो : amar ujala
  • 1
    • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

देश के सबसे मूल्यवान पारिवारिक कारोबारी घरानों की नई सूची में यूपी ने मजबूत पहचान दर्ज कराई है। बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स और हुरुन इंडिया की ताजा सूची में प्रदेश से जुड़े सात घराने शामिल हैं। इन सात समूहों की कुल नेटवर्थ करीब 7.52 लाख करोड़ रुपये है। यह उपलब्धि बताती है कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा से लेकर कानपुर, गाजियाबाद और अमरोहा तक यूपी देश के बड़े पारिवारिक कारोबार के केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है।

विज्ञापन


सूची में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, डाबर इंडिया, जुबिलेंट भरतिया समूह, जेके सीमेंट, हैवेल्स इंडिया, पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट और जैक्सन समूह शामिल हैं। इनमें से कई समूहों ने यूपी को अपना कारोबारी आधार बनाकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मानसून ने पकड़ी रफ्तार, इन 28 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी; यहां पर वज्रपात के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी : एएसपी बने विवेचक, अंतिम दौर में पहुंची विस्तृत जांच, एसआईटी 10 दिन में देगी रिपोर्ट

प्रदेश से जुड़े कारोबारी घरानों में शिव नाडर व रोशनी नाडर की अगुवाई वाला एचसीएल टेक्नोलॉजीज सबसे मूल्यवान है। इसका मूल्यांकन 2.91 लाख करोड़ है और राष्ट्रीय सूची में यह आठवें स्थान पर है। कंपनी का मुख्यालय नोएडा में है। यह कारोबारी समूह देश के शीर्ष 10 घरानों में जगह बनाने में सफल रहा है।

- मोहित बर्मन की अगुवाई वाले डाबर इंडिया का मूल्यांकन करीब 1.03 लाख करोड़ रुपये है। कंपनी की कॉरपोरेट मौजूदगी कौशांबी, साहिबाबाद और गाजियाबाद में है। गाजियाबाद में कॉरपोरेट कार्यालय के साथ उसका शोध एवं विकास केंद्र भी है।

- श्याम एस भरतिया की अगुवाई वाले जुबिलेंट भरतिया समूह की नेटवर्थ करीब 82700 करोड़ रुपये हैं। इसका कॉरपोरेट कार्यालय नोएडा में है। वहीं जुबिलेंट फार्मोवा का पंजीकृत कार्यालय गजरौला, अमरोहा में हैं। समूह दवा, रसायन, कृषि उत्पाद और खाद्य सेवा समेत कई क्षेत्रों में सक्रिय है।

- कानपुर में सुशीला देवी सिंघानिया के नेतृत्व और राघवपति व माधवकृष्ण की अगुवाई वाला जेके सीमेंट करीब 74400 करोड़ रुपये के मूल्यांकन के साथ सूची में शामिल है। समूह के प्रमुख संयंत्रों में अलीगढ़, हमीरपुर और प्रयागराज भी शामिल हैं।

- अनिल राय गुप्ता के नेतृत्व वाले हैवेल्स इंडिया का मूल्यांकन 72800 करोड़ रुपये है। इसका कार्यालय नोएडा में हैं।

- ग्रेनो. स्थित अनुराग गुप्ता की पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट की नेटवर्थ 15300 करोड़ रुपये। वहीं, समीर गुप्ता की अगुवाई वाले जैक्सन समूह की हैसियत 13000 करोड़ रुपये है। इनकी प्रमुख कारोबारी मौजूदगी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में है।

नए शहरों में नए कारोबारी परिवार तेजी से उभर रहे हैं

हुरुन इंडिया के मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद का कहना है कि नए शहरों में नए कारोबारी परिवार तेजी से उभर रहे हैं। यूपी की मजबूत स्थिति अर्थव्यवस्था के लगातार मजबूत होते कारोबारी आधार का संकेत है।

हुरुन इंडिया: हुरुन रिपोर्ट (लंदन, 1999) का हिस्सा हुरुन इंडिया की साख 'फोर्ब्स' और 'ब्लूमबर्ग' के समकक्ष है। इसके संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद हैं। इसका मुख्यालय मुंबई में है।

Amar Ujala Ltd published this content on August 14, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 14, 2026 at 07:05 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]