08/14/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/14/2026 08:53
प्रविष्टि तिथि: 14 AUG 2026 1:52PM by PIB Delhi
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने जून 2026 के दौरान हिमाचल प्रदेश लाइसेंस सेवा क्षेत्र के अंतर्गत शिमला, सोलन और आसपास के क्षेत्रों में आयोजित स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए जारी किए हैं। इस ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा प्रदान की जाने वाली मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की वास्तविक समय की गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है। आईडीटी के दौरान ट्राई कवरेज, कॉल ड्रॉप रेट (सीडीआर), कॉल सेटअप सक्सेस रेट (सीएसएसआर), डेटा डाउनलोड (डीएल) और अपलोड (यूएल) थ्रूपुट आदि जैसे प्रमुख सेवा गुणवत्ता मापदंडों के लिए टीएसपी के प्रदर्शन को दर्ज करता है, जिन्हें बाद में उपभोक्ताओं को सूचित करने और टीएसपी को अपनी सेवाओं में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु प्रकाशित किया जाता है।
इन स्वतंत्र ड्राइव टेस्टों (आईडीटी) को शहरों, हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि जैसे विभिन्न उपयोग परिवेशों में सभी टीएसपी (दूरसंचार सेवा प्रदाता) के मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन को मापने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस प्रकार के ड्राइव टेस्टिंग में 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर सभी टीएसपी के सिम कार्ड का उपयोग करके लाइव डेटा और वॉयस सेशन स्थापित किए जाते हैं। इसके लिए कई उन्नत टेस्ट हैंडसेट का उपयोग किया जाता है और उन्नत सॉफ्टवेयर सिस्टम का उपयोग करके सेशन की वास्तविक समय में निगरानी और विश्लेषण किया जाता है।
ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से हिमाचल प्रदेश एलएसए में 15 जून, 2026 से 19 जून 2026 के दौरान हाइवे ड्राइव - 35.9 किमी, सिटी ड्राइव - 384.8 किमी, हॉटस्पॉट स्थल-12, पैदल परीक्षण-4.9 किमी और एक स्थान पर इंटर ऑपरेटर कॉलिंग के तहत ड्राइव टेस्ट आयोजित किया। ये परीक्षण ट्राई के दिल्ली स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की देखरेख में किए गए। ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में प्रस्तुत प्रेक्षण परीक्षण के दिन/समय पर परीक्षण किए गए क्षेत्र/मार्ग पर दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।
ड्राइव टेस्ट रूट : नीचे दिया गया मानचित्र ड्राइव टेस्ट रूट का विहंगावलोकन प्रदान करता है, जिसमें हाइवे ड्राइव, सिटी ड्राइव, हॉटस्पॉट, पैदल परीक्षण और इंटर-ऑपरेटर कॉलिंग को दर्शाया गया है।
चित्र-1: ड्राइव टेस्ट रूट
आकलित मुख्य मापदंड
(क) कवरेज गैप: नमूनों का प्रतिशत, जिनके लिए सिग्नल की शक्ति संबंधित प्रौद्योगिकी (2जी /3जी/4जी/5जी) के लिए निर्धारित न्यूनतम सिग्नल शक्ति से कम पाई गई।
(ख) वॉइस सेवाएं: कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसआर), कॉल ड्रॉप दर (डीसीआर), कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंस दर, वाक् गुणवत्ता (एमओएस)।
(ग) कॉल साइलेंस इंस्टेंस: कॉल के दौरान हुई कॉल साइलेंस घटनाओं की संख्या।
(घ) डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, विलंबता, जिटर, पैकेट ड्रॉप दर।
शिमला और आसपास के क्षेत्रों में प्रमुख मापदंडों के आधार पर समग्र मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन का सारांश नीचे दिया गया है:
अनुलग्नक-II के मानचित्र पर लाल बिंदु पर क्लिक करके कॉल ड्रॉप होने और कॉल साइलेंस की घटनाओं के स्थान देखे जा सकते हैं।
सोलन से शिमला हाइवे रूट पर प्रमुख मापदंडों के आधार पर समग्र मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन का सारांश नीचे दिया गया है:
i) डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र) : एयरटेल (5जी ) के लिए औसत डाउनलोड गति 81.98 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी ) के लिए 11.20 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी ) के लिए 226.64 एमबीपीएस और वीआईएल (4जी ) के लिए 9.13 एमबीपीएस देखी गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण अनुलग्नक- III के मानचित्र में दिया गया है ।
ii) डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र) : एयरटेल (5जी) के लिए औसत अपलोड गति 13.73 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी) के लिए 4.31 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी) के लिए 14.87 एमबीपीएस और वीआईएल (4जी) के लिए 4.88 एमबीपीएस देखी गई। अपलोड थ्रूपुट का विवरण अनुलग्नक- III के मानचित्र में दिया गया है।
अनुलग्नक-III के मानचित्र पर लाल बिंदु पर क्लिक करके कॉल ड्रॉप होने और कॉल साइलेंस की घटनाओं के स्थान देखे जा सकते हैं।
आईडीटी के दौरान ड्राइव टेस्ट रूट और कवर किए गए क्षेत्र का विवरण नीचे दिया गया है: -
इस आईडीटी रिपोर्ट के निष्कर्ष संबंधित टीएसपी (दूरसंचार सेवा प्रदाता) के साथ साझा कर दिए गए हैं, ताकि वे अपने स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कर सकें। आईडीटी की विस्तृत रिपोर्ट टीआरएआई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए [email protected] पर ईमेल भेजा जा सकता है या दिल्ली स्थित ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय से +91-11-20907772 पर संपर्क किया जा सकता है।