Amar Ujala Ltd

08/06/2024 | Press release | Archived content

Bangladesh Unrest: राष्ट्रपति बोले- खालिदा जिया की रिहाई के बाद अंतरिम सरकार का गठन; US ने एलान का स्वागत किया

Bangladesh Unrest: राष्ट्रपति बोले- खालिदा जिया की रिहाई के बाद अंतरिम सरकार का गठन; US ने एलान का स्वागत किया

{"_id":"66b09e59ff374996350309b9","slug":"bangladesh-protest-live-news-and-updates-sheikh-hasina-leaves-india-resignation-expected-as-violence-begins-ne-2024-08-05","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bangladesh Unrest: राष्ट्रपति बोले- खालिदा जिया की रिहाई के बाद अंतरिम सरकार का गठन; US ने एलान का स्वागत किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Tue, 06 Aug 2024 03:15 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 06 Aug 2024 03:15 AM IST
खास बातें

Bangladesh Protests LIVE news and updates: बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच भड़की हिंसा अब उग्र हो चुकी है। इस बीच बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफे दे चुकी हैं। वहीं इसके बाद देश के सेना प्रमुख ने कहा है कि वो सभी से बातचीत करके देश में अंतरिम सरकार बनवाएंगे। यहां पढ़ें सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन - LIve - फोटो : अमर उजाला

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें
  • 56
  • 8
  • 8
    • Link Copied

लाइव अपडेट

01:35 AM, 06-Aug-2024

आवामी लीग ने कहा- हिंसक प्रदर्शन के पीछे BNP की रणनीति

बांग्लादेश में तख्तापलट से पहले सत्तारूढ़ रही आवामी लीग पार्टी ने आरोप लगाया है कि देशव्यापी हिंसक प्रदर्शन के पीछे बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) का हाथ है। आवामी लीग के मुताबिक आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग दिखाती है कि विरोध-प्रदर्शनों के पीछे असल में छात्र नहीं, देश के मुख्य विपक्षी राजनीतिक दल- बीएनपी और प्रतिबंधित संगठन- जमात-ए-इस्लामी की रणनीति है। इनका मकसद किसी भी तरह से देश की सत्ता हासिल करना है। प्रशासन भी लगातार छात्र शाखाओं पर हिंसा भड़काने के आरोप लगाता रहा है।
01:04 AM, 06-Aug-2024

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने दिया आश्वासन, कहा- बांग्लादेश से लगी भारतीय सीमा सुरक्षित है

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बांग्लादेश में अशांति के मद्देनजर उपजी चिंताओं के बीच कहा, पड़ोसी मुल्क से लगी भारतीय सीमा सुरक्षित है। लोगों को किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए। बोस ने एक 'निगरानी समिति' भी गठित की है, जो भ्रामक सूचनाओं पर लोगों को जानकारी देने के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा, अफवाह और भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।'

बीएसएफ की सभी यूनिट 'हाई अलर्ट' पर
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की कुल 2,217 किलोमीटर सीमा बांग्लादेश के साथ लगती है। हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सूत्रों ने बताया कि पड़ोसी देश में उथल-पुथल के मद्देनजर भारत-बांग्लादेश की कुल 4,096 किलोमीटर लंबी सीमा पर तैनात बीएसएफ की सभी यूनिट को 'हाई अलर्ट' पर रखा गया है। बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्कता बढ़ाई गई है। बीएसएफ के कार्यवाहक महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने उत्तर 24 परगना जिले और सुंदरबन नदी क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया और तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
12:40 AM, 06-Aug-2024

भारत ने निर्यात रोका, रेल-वायु संपर्क भी काटा

बांग्लादेश में अस्थिर हालात को देखते हुए भारत ने माल का निर्यात रोक दिया है। ढाका व अन्य शहरों के लिए रेल और वायु संपर्क भी बंद कर दिया गया है। भारत ने अपने नागरिकों को बांग्लादेश की यात्रा टालने की सलाह दी है।
12:20 AM, 06-Aug-2024

बांग्लादेश की अस्थिरता के बीच UN ने की शांति की अपील

बांग्लादेश में देशव्यापी आंदोलन के कारण राजनीतिक अस्थिरता का माहौल है। देश के राष्ट्रपति ने कहा है कि संसद भंग कर अंतरिम सरकार बनाई जाएगी। इसी बीच संयुक्त राष्ट्र (UN) ने कहा, 'हम बांग्लादेश में शांति और संयम बनाए रखने की अपील करते हैं।' संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि UN सभी पक्षों से शांतिपूर्ण सभा और अभिव्यक्ति के अधिकार का सम्मान करने की अपील करता है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र बांग्लादेश में मौजूद सुरक्षा बलों से राजधानी ढाका और देश के अन्य शहरों में आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील करता है।
11:55 PM, 05-Aug-2024

ब्रिटेन बोला- लोकतंत्र बहाल करने के लिए बांग्लादेश में 'त्वरित कार्रवाई' जरूरी; नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई

बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए ब्रिटेन ने कहा कि देश में लोकतंत्र बहाल करने के लिए 'त्वरित कार्रवाई' करनी होगी। सोमवार को प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर के प्रवक्ता ने कहा कि हिंसा की घटनाओं से पीएम बेहद दुखी हैं। ब्रिटेन को उम्मीद है कि लोकतंत्र बहाली के लिए त्वरित कार्रवाई होगी। साथ ही बांग्लादेश में आम जनता की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम भी तेजी से उठाए जाएंगे। दूसरी तरफ, नेपाल ने बांग्लादेश के नागरिकों की संभावित घुसपैठ की आशंका के चलते भारत से लगती अपनी सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है।
11:22 PM, 05-Aug-2024

अमेरिका ने अंतरिम सरकार की घोषणा का स्वागत किया

अमेरिका ने बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन पर सधी प्रतिक्रिया दी है। विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने दैनिक प्रेस ब्रीफिंग में मीडिया से कहा, हम बांग्लादेश के हालात पर करीबी निगाह बनाए हुए हैं। हमने शेख हसीना के इस्तीफे की घोषणा और देश छोड़कर जाने की खबर देखी है। अमेरिका बांग्लादेश के लोगों के साथ खड़ा है। हम सभी पक्षों से हिंसा से दूरी बनाने की अपील करते हैं। पिछले सप्ताहों में कई जानें गई हैं और हम आने वाले समय में शांति बनाए रखने का अनुरोध करते हैं। मिलर ने कहा, अमेरिका बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के गठन की घोषणा का स्वागत करता है और हम चाहते हैं सत्ता का हस्तांतरण वहां के कानून के अनुसार हो।

#WATCH | On current situation in Bangladesh, US State Department Spokesperson, Matthew Miller says, "We have seen the announcement that Prime Minister Hasina has resigned from her position and departed Bangladesh. We are monitoring the situation carefully. The United States… pic.twitter.com/GxqpDWJNGQ

- ANI (@ANI) August 5, 2024

नई सरकार के गठन में जनता की कितनी भूमिका
उन्होंने कहा कि 'हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जो पिछले कुछ हफ़्तों में हुई हिंसा में घायल हुए हैं। अब अमेरिका हिंसा को समाप्त करने और जवाबदेही तय करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। अंतरिम सरकार के बारे में सभी निर्णय लोकतांत्रिक सिद्धांतों, कानून के शासन और बांग्लादेशी लोगों की इच्छा के सम्मान में किए जाने चाहिए।

#WATCH | On current situation in Bangladesh, US State Department Spokesperson, Matthew Miller says, "Our condolences of course go out to those who have been hurt in the violence over the past few weeks. We are focused now on supporting an end to the violence and for… pic.twitter.com/1JGAHXaFjI

- ANI (@ANI) August 5, 2024

अमेरिका आर्थिक सहयोग जारी रखेगा
बांग्लादेश को अमेरिकी वित्तीय सहायता के संबंध में विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, वित्त वर्ष 2023 में अमेरिका ने बांग्लादेश को द्विपक्षीय आर्थिक विकास और स्वास्थ्य सहायता के लिए 212 मिलियन डॉलर से अधिक प्रदान किए। हम सहयोग जारी रखना चाहेंगे, क्योंकि ये अमेरिका-बांग्लादेश संबंधों के लिए महत्वपूर्ण है। अमेरिका ने अगस्त 2017 से रोहिंग्या शरणार्थियों के सहयोग के लिए लगभग 2 बिलियन डॉलर की मानवीय सहायता प्रदान की थी।

#WATCH | In regards to financial support given to Bangladesh, US State Department Spokesperson, Matthew Miller says, "With respect to financial support in fiscal year 2023 the United States provided over 212 million dollars in bilateral economic development and health assistance… pic.twitter.com/Upy8IyVVNs

- ANI (@ANI) August 5, 2024

हिंसा की पारदर्शी जांच के पक्ष में है अमेरिका
बांग्लादेश में पिछले कुछ हफ़्तों में हुई हिंसा के संबंध में अमेरिका पूरी और पारदर्शी जांच चाहता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने ये बात कही। तख्तापलट के बाद सैन्य हुकूमत का समर्थन करने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'बांग्लादेशी लोगों की लोकतांत्रिक आकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाना महत्वपूर्ण है। यह देश की जनता ही तय करेगी कि उन्हें किस तरह की लोकतांत्रिक सरकार चाहिए।'

#WATCH | US State Department Spokesperson, Matthew Miller says, "With respect to the violence over the past few weeks that have occurred we must have a full and transparent investigation. It is important that we focus on the Bangladeshi people's democratic aspirations and see a… pic.twitter.com/sNnmnzH2W4

- ANI (@ANI) August 5, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
11:01 PM, 05-Aug-2024
बांग्लादेश से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जानकारी के मुताबिक अब प्रदर्शनकारियों ने देश के चीफ ऑफ जस्टिस के घर में घुसकर तोड़-फोड़ की है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कार, फर्नीचर के साथ घर का सारा समान लूट ले गए हैं।
10:19 PM, 05-Aug-2024

जेल से रिहा होंगी खालिदा जिया, राष्ट्रपति ने दिया आदेश

बांग्लादेश में प्रधानमंत्री पद से शेख हसीना के इस्तीफा और देश छोड़ने के बाद राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने विपक्षी नेता खालिदा जिया को रिहा करने का आदेश दिया है। खालिदा जिया विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख हैं और 1991-96 और 2001-06 के दौरान दो बार प्रधानमंत्री रह चुकी हैं।
09:04 PM, 05-Aug-2024

पीएम मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा पर कैबिनेट समिति की बैठक

बांग्लादेश में उथल-पुथल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा पर कैबिनेट समिति की बैठक हुई है। जिसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर प्रधानमंत्री मोदी के पड़ोसी देश के हालात पर जानकारी दी है।

#WATCH | The Cabinet Committee on Security (CCS) met today at 7, Lok Kalyan Marg. In the meeting, PM Modi was briefed about the situation in Bangladesh. pic.twitter.com/oTzFp9w6WX

- ANI (@ANI) August 5, 2024
08:36 PM, 05-Aug-2024

टिपरा मोथा सुप्रीमो को गृह मंत्री ने दिलाया भरोसा- घुसपैठ नहीं होने दी जाएगी

टिपरा मोथा सुप्रीमो प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि बांग्लादेश से घुसपैठ नहीं होने दी जाएगी। आदिवासी आधारित पार्टी टिपरा मोथा त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन का घटक है। इस मामले में देबबर्मा ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, कि माननीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की, जिन्होंने सभी को भरोसा दिलाया है कि भारत की सीमाएं अच्छी तरह सुरक्षित हैं और किसी भी तरह की अवैध घुसपैठ की अनुमति नहीं दी जाएगी। वह स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उन्होंने हमारे बलों को सीमाओं पर सतर्क रहने को कहा है।
Amar Ujala Ltd published this content on August 06, 2024, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 24, 2026 at 13:47 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]