Prime Minister’s Office of India

03/07/2026 | Press release | Distributed by Public on 03/07/2026 06:46

प्रधानमंत्री ने नेपाल की जनता और सरकार को चुनावों के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए बधाई दी

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने नेपाल की जनता और सरकार को चुनावों के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 07 MAR 2026 5:15PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल की जनता और सरकार को देश में चुनावों के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नेपाल की जनता को बेहद उत्साह के साथ अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करते देखना बेहद खुशी की बात है। उन्होंने सफल चुनावों को एक ऐतिहासिक उपलब्धि और नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा का एक गौरवशाली क्षण बताया।

श्री मोदी ने आगे कहा कि एक घनिष्ठ मित्र एवं पड़ोसी के रूप में, भारत नेपाल की जनता और नई सरकार के साथ मिलकर शांति, प्रगति तथा समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

"नेपाल की जनता और सरकार को चुनावों के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए हार्दिक बधाई। अपने नेपाली बहनों और भाइयों को इतने उत्साहपूर्वक अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करते देखना बेहद खुशी की बात है।

यह ऐतिहासिक उपलब्धि नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा का एक गौरवशाली क्षण है।

एक घनिष्ठ मित्र एवं पड़ोसी के रूप में, भारत नेपाल के लोगों और उनकी नई सरकार के साथ मिलकर शांति, प्रगति तथा समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है।"

I warmly congratulate the people and Government of Nepal on the successful and peaceful conduct of elections. It is heartening to see my Nepali sisters and brothers exercise their democratic rights so vibrantly.

This historic milestone is a proud moment in Nepal's democratic…

- Narendra Modi (@narendramodi) March 7, 2026

सफलतापूर्वक र शान्तिपूर्ण रूपमा निर्वाचन सम्पन्न भएकोमा म नेपालका जनता र सरकारलाई हार्दिक बधाई दिन चाहन्छु। मेरा नेपाली दिदीबहिनी तथा दाजुभाइहरूले आफ्नो लोकतान्त्रिक अधिकार यति जीवन्त रूपमा प्रयोग गरेको देख्न पाउँदा अत्यन्तै खुशी लागेको छ।

यो ऐतिहासिक उपलब्धि नेपालको…

- Narendra Modi (@narendramodi) March 7, 2026

******

पीके/केसी/आर/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2236412) आगंतुक पटल : 3
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati
Prime Minister’s Office of India published this content on March 07, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on March 07, 2026 at 12:46 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]