Amar Ujala Ltd

09/24/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/24/2026 00:47

लव एंड वॉर: जख्मी हाथ के साथ गाड़ी चलाते दिखे रणबीर, भंसाली की फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज; कब आएगी फिल्म

{"_id":"6ab4c266005a5b73320e0340","slug":"ranbir-kapoor-first-look-from-sanjay-leela-bhansali-love-and-war-released-alia-bhatt-vicky-kaushal-2026-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लव एंड वॉर: जख्मी हाथ के साथ गाड़ी चलाते दिखे रणबीर, भंसाली की फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज; कब आएगी फिल्म?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}

लव एंड वॉर: जख्मी हाथ के साथ गाड़ी चलाते दिखे रणबीर, भंसाली की फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज; कब आएगी फिल्म?

Thu, 24 Sep 2026 11:55 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 24 Sep 2026 11:55 AM IST
सार

Love and War first Look: संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'लव एंड वॉर' का पोस्टर रिलीज हो चुका है। फिल्म के पहले लुक में रणबीर कपूर की झलक सामने आई है।

विज्ञापन
लव एंड वार फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
  • Link Copied

विस्तार

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल अभिनीत फिल्म 'लव एंड वॉर' का पहला पोस्टर गुरुवार को रिलीज हुआ। इस फर्स्ट लुक पोस्टर के जरिए मेकर्स ने फिल्म से रणबीर कपूर की पहली झलक साझा की है। संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में पहली बार रणबीर-आलिया और विक्की साथ नजर आएंगे। इस पाेस्टर के जरिए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी कन्फर्म कर दी है। यह अगले साल 21 जनवरी को रिलीज होगी।
विज्ञापन


पहले पोस्टर में क्या है खास?
फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में रणबीर विंटेज कार चलाते नजर आ रहे हैं। वो एक हाथ से ड्राइव कर रहे हैं, वहीं उनका दूसरा हाथ जख्मी है और उससे खून बह रहा है। बता दें कि भंसाली की यह कहानी पुराने दौर में सेट है। फिल्म के डायरेक्टर, राइटर, प्रोड्यूसर, एडिटर और कंपाेजर सब कुछ खुद भंसाली ही हैं।
विज्ञापन


संजय लीला भंसाली की कहानी
निर्देशक संजय लीला भंसाली की रोमांटिक कहानियों के दर्शक पहले ही दीवाने हैं। अब निर्देशक की कहानी और रणबीर का वही एनिमल जैसा पुराना लुक सिनेमाघरों में फैंस को लुभा सकता है। पोस्टर में वह ए विंटेज ब्लू कार में रेट्रो लुक में बैठे हुए हैं। इसके साथ ही उनकी हाथों से निकलता हुआ खून इस कहानी के एक्शन मोड में होने के संकेत दे रहा है। इसके पोस्टर रिलीज के साथ कैप्शन में 'वो रुतबा, वो रब, वो जुनून' लिखा हुआ है। यह साफ तौर पर झलक रहा है कि फिल्म में जबरदस्त रोमांस और एक्शन होने वाला है। फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल का होना इसे फैंस के लिए और भी ज्यादा रोमांचक बना रहा है।

Amar Ujala Ltd published this content on September 24, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 24, 2026 at 06:47 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]