Amar Ujala Ltd

09/09/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/09/2026 12:51

हिमाचल बिजली बोर्ड: 28 लाख उपभोक्ताओं की बिलिंग पर बड़ा फैसला, ईआरपी सिस्टम की होगी समीक्षा

{"_id":"6aa16874dda59ebb3e097992","slug":"himachal-electricity-board-major-decision-regarding-billing-for-2-8-million-consumers-erp-system-to-be-revie-2026-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल बिजली बोर्ड: 28 लाख उपभोक्ताओं की बिलिंग पर बड़ा फैसला, ईआरपी सिस्टम की होगी समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

हिमाचल बिजली बोर्ड: 28 लाख उपभोक्ताओं की बिलिंग पर बड़ा फैसला, ईआरपी सिस्टम की होगी समीक्षा

Wed, 09 Sep 2026 07:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Sep 2026 07:39 PM IST
सार

बिजली बोर्ड के करीब 28 लाख उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम के माध्यम से होती है। बिल तैयार करने से लेकर भुगतान का रिकॉर्ड रखने और उपभोक्ताओं से जुड़े आंकड़ों के प्रबंधन में इसकी अहम भूमिका है।

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश फटाफट पढ़ें सभी खबरें 60s में
बिजली (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
  • 1
    • Link Copied

विस्तार

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड अपने ऑनलाइन कामकाज में इस्तेमाल हो रहे सैप-ईआरपी और आईएसयू बिलिंग सिस्टम की अब पूरी समीक्षा करेगा। बोर्ड यह देखेगा कि मौजूदा सिस्टम को ही अपग्रेड कर आगे चलाया जाए या फिर नया और आधुनिक ईआरपी सिस्टम लागू किया जाए। इसके लिए बोर्ड ने विशेषज्ञ कंपनियों से आवेदन मांगे हैं। ये कंपनियां मौजूदा सिस्टम की जांच करेंगी और इसकी कमियों, तकनीकी दिक्कतों और भविष्य की जरूरतों का आकलन करेंगी। इसके बाद बोर्ड को आगे की व्यवस्था के लिए सुझाव दिए जाएंगे। पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि एक सितंबर थी। अब इसे बढ़ाकर 14 सितंबर कर दिया गया है।

विज्ञापन

सात सितंबर को जारी करेक्शनडम में इसकी जानकारी दी गई है। बिजली बोर्ड के करीब 28 लाख उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम के माध्यम से होती है। बिल तैयार करने से लेकर भुगतान का रिकॉर्ड रखने और उपभोक्ताओं से जुड़े आंकड़ों के प्रबंधन में इसकी अहम भूमिका है। इसके अलावा बोर्ड के वित्तीय कामकाज, खरीद, स्टोर, मानव संसाधन और अन्य ऑनलाइन प्रशासनिक कार्य भी इसके माध्यम से संचालित होते हैं। विशेषज्ञ एजेंसी मौजूदा ईआरपी और बिलिंग सिस्टम की कार्यक्षमता की जांच करेगी, साथ ही यह भी देखा जाएगा कि सिस्टम में आने वाले समय की जरूरतों को पूरा करने की क्षमता है या नहीं। एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर बिजली बोर्ड फैसला करेगा कि मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड किया जाए या नया प्लेटफॉर्म लागू किया जाए। इसका उद्देश्य बोर्ड के ऑनलाइन कामकाज और उपभोक्ता बिलिंग व्यवस्था को अधिक बेहतर और आधुनिक बनाना है।

Amar Ujala Ltd published this content on September 09, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 09, 2026 at 18:52 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]