Amar Ujala Ltd

09/16/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/15/2026 23:28

ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी संसद में घमासान: रक्षामंत्री के खिलाफ लाया गया महाभियोग: जानें क्यों घिरे हेगसेथ

{"_id":"6aaa0cf8d67ebb836609815e","slug":"uproar-in-us-congress-over-iran-war-impeachment-motion-moved-against-defense-secretary-hegseth-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी संसद में घमासान: रक्षामंत्री के खिलाफ लाया गया महाभियोग: जानें क्यों घिरे हेगसेथ?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}

ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी संसद में घमासान: रक्षामंत्री के खिलाफ लाया गया महाभियोग: जानें क्यों घिरे हेगसेथ?

Wed, 16 Sep 2026 08:59 AM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, नई दिल्ली Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 16 Sep 2026 08:59 AM IST
सार

रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने ईरान युद्ध और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के कामकाज को लेकर उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश किया है। मैसी ने हेगसेथ पर युद्ध शक्तियों से जुड़े कानूनों और कांग्रेस के निर्देशों की अनदेखी, नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े कानूनों के उल्लंघन तथा पद के दुरुपयोग जैसे आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
पीट हेगसेथ, अमेरिकी रक्षा मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
  • Link Copied

विस्तार

अमेरिका के रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने ईरान के खिलाफ जारी युद्ध और पद पर रहते हुए उनके आचरण को लेकर अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग के प्रस्ताव पेश किए हैं। मंगलवार को प्रतिनिधि सभा में बोलते हुए केंटकी के सांसद मैसी ने हेगसेथ पर 'गंभीर अपराध और दुराचार' करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि हेगसेथ ने 1973 के वॉर पावर्स रिजॉल्यूशन का उल्लंघन किया, ईरान संघर्ष में अमेरिकी सैन्य भागीदारी खत्म करने के लिए कांग्रेस के निर्देशों की अवहेलना की और नागरिकों की जान के नुकसान को कम करने के उद्देश्य से बनाए गए कानूनों की अनदेखी की। मैसी ने यह भी आरोप लगाया कि हेगसेथ ने संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ न्यायिक प्रक्रिया से बाहर की गई सैन्य कार्रवाइयों को मंजूरी दी या उनकी निगरानी की। इसी बीच ईरान युद्ध की लागत 42 अरब डॉलर से अधिक पहुंचने की खबर सामने आई है। यह हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग की दूसरी कोशिश है, जबकि व्हाइट हाउस ने उनका बचाव करते हुए उनके काम की सराहना की है।

विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन के आलोचकों को निशाना बनाने का आरोप
मैसी ने रक्षा मंत्री पर अपने पद की शक्तियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि हेगसेथ ने ट्रंप प्रशासन के आलोचकों को उनके अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का इस्तेमाल करने के कारण निशाना बनाया और उनके खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन


ईरान युद्ध को लेकर बढ़ रहा घरेलू दबाव
ईरान के खिलाफ जारी युद्ध अब सातवें महीने में प्रवेश कर चुका है और अमेरिका में इसकी लोकप्रियता लगातार कम होने का दावा किया जा रहा है। इसके चलते रिपब्लिकन सांसदों पर भी दबाव बढ़ रहा है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने अन्य रिपब्लिकन सांसद मैसी और डेमोक्रेट सांसदों के साथ मिलकर हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान युद्ध पर 42 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च
मैसी का यह कदम ऐसे समय सामने आया है जब 'द हिल' ने मंगलवार को खबर दी कि पेंटागन ने पिछले महीने कांग्रेस को बताया था कि ईरान युद्ध की लागत 42 अरब डॉलर से अधिक हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह रक्षा विभाग की ओर से पहले सार्वजनिक किए गए अनुमान से 4.5 अरब डॉलर अधिक है।

महाभियोग प्रस्ताव पर जल्द हो सकता है फैसला
प्रतिनिधि सभा में मैसी के प्रस्ताव पर गुरुवार तक कार्रवाई होने की उम्मीद है। ऐसे में सांसदों के पास प्रस्ताव पर विचार करने के लिए बहुत कम समय है। प्रतिनिधि सभा इस सप्ताह के अंत में नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले पारंपरिक शरदकालीन अवकाश के लिए स्थगित होने वाली है।

ये भी पढ़ें: बाइडन ने रोकी थी खेप, ट्रंप ने की जारी: इस्राइल को 40 हजार खतरनाक बम देगा अमेरिका, जानें कितने में हुई डील?

हेगसेथ के खिलाफ दूसरी बार महाभियोग की कोशिश
मैसी का यह कदम रक्षा मंत्री हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग की दूसरी कोशिश है। इससे पहले अप्रैल में प्रतिनिधि सभा के डेमोक्रेट सांसदों ने हेगसेथ के खिलाफ छह आरोपों वाला महाभियोग प्रस्ताव पेश किया था। इस बीच, व्हाइट हाउस ने मंगलवार को रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का समर्थन किया। केंटकी के रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी द्वारा पेंटागन प्रमुख के खिलाफ महाभियोग के प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांश ने पत्रकारों से कहा कि हेगसेथ 'शानदार काम कर रहे हैं।'
Amar Ujala Ltd published this content on September 16, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 16, 2026 at 05:28 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]