Amar Ujala Ltd

08/08/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/08/2026 14:08

UP: ससुराल पहुंचा पति, पत्नी के प्रेमी ने धारदार हथियार से किए 17 वार, उपचार के दौरान मौत; आरोपी फरार

{"_id":"6a771baa92394a4b000a6978","slug":"muzaffarnagar-man-dies-after-wife-s-lover-allegedly-attacks-him-with-sharp-weapon-in-budhana-2026-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ससुराल पहुंचा पति, पत्नी के प्रेमी ने धारदार हथियार से किए 17 वार, उपचार के दौरान मौत; आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

UP: ससुराल पहुंचा पति, पत्नी के प्रेमी ने धारदार हथियार से किए 17 वार, उपचार के दौरान मौत; आरोपी फरार

Sat, 08 Aug 2026 05:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 08 Aug 2026 05:36 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में अपनी ससुराल आए मेरठ निवासी 28 वर्षीय तालिब पर शनिवार सुबह पत्नी के प्रेमी हासिम ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोप है कि विवाद के दौरान तालिब के सिर पर 17 वार किए गए। गंभीर हालत में उसे पहले सीएचसी और फिर मेरठ के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
अस्पताल में घायल पति ने दम तोड़ दिया - फोटो : अमर उजाला
  • 2
  • 1
    • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में शनिवार सुबह एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। मृतक की पहचान मेरठ के लिसाढ़ी गेट निवासी तालिब (28) के रूप में हुई है। वह बुढ़ाना स्थित अपनी ससुराल आया हुआ था। उसकी पत्नी मीना (26) भी मायके में थी।

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब आठ बजे तालिब का पत्नी के प्रेमी बताए जा रहे हासिम से विवाद हो गया। इसी दौरान हासिम ने तालिब के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल तालिब मौके पर गिर गया, जबकि आरोपी वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwad Yatra: मुजफ्फरनगर में CM योगी ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर बरसाए फूल, लिया कांवड़ मार्गों का जायजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिर पर किए गए 17 वार, हालत हुई गंभीर
हमले की सूचना मिलने पर पुलिस और तालिब के ससुराल वाले मौके पर पहुंचे। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से जानकारी ली।

गंभीर रूप से घायल तालिब को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना ले जाया गया। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रणव तेवतिया ने बताया कि तालिब के सिर पर गंभीर घाव थे और उसकी हालत नाजुक थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।

मेरठ के चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत
सीएचसी से रेफर किए जाने के बाद तालिब को मेरठ के एक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ बुढ़ाना ने भी तालिब की मौत की पुष्टि की है।

आरोपी फरार, तहरीर मिलने का इंतजार
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी हासिम फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। तालिब की मौत के बाद परिवार में शोक है। वह अपने पीछे पत्नी मीना, चार वर्षीय बेटे और करीब दो वर्ष की बेटी को छोड़ गया है।
Amar Ujala Ltd published this content on August 08, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 08, 2026 at 20:08 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]