Amar Ujala Ltd

09/25/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/24/2026 20:15

बालासुब्रमण्यम: पहले हिंदी गाने के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, एक दिन में गाए 21 गाने; यादगार हैं यह 10 गीत

{"_id":"6ab515668f946dcfb80eb0d7","slug":"balasubrahmanyam-death-anniversary-special-know-about-his-records-and-his-10-famous-songs-2026-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बालासुब्रमण्यम: पहले हिंदी गाने के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, एक दिन में गाए 21 गाने; यादगार हैं यह 10 गीत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}

बालासुब्रमण्यम: पहले हिंदी गाने के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, एक दिन में गाए 21 गाने; यादगार हैं यह 10 गीत

Fri, 25 Sep 2026 07:30 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 25 Sep 2026 07:30 AM IST
सार

Balasubrahmanyam Death Anniversary: सिंगर एस पी बालासुब्रमण्यम की आज छठी पुण्यतिथि है। 80 और 90 के दशक में उन्होंने कई बेहतरीन गाने गाए। यह गाने आज भी बहुत मशहूर हैं। इस खबर में हम सिंगर के करियर के बारे में और उनके 10 मशहूर गानों के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन
एस पी बालासुब्रमण्यम - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

विस्तार

90 के दशक में कई सुपरहिट गाने देने वाले गायक एस पी बालासुब्रमण्यम ने कई श्रोताओं को अपनी आवाज पर झूमने के लिए मजबूर किया। एक दौर में वह सुपरस्टार सलमान खान की आवाज बन गए थे।
विज्ञापन

कई साल तक बॉलीवुड और साउथ सिनेमा को यादगार गीत देने के बाद 25 सितंबर 2020 को बालासुब्रमण्यम दुनिया छोड़कर चले गए। छठी पुण्यतिथि पर जानते हैं सिंगर कैसे मशहूर हुए? इसके अलावा उनके 10 मशहूर गानों के बारे में भी जान लेते हैं।
विज्ञापन
बालासुब्रमण्यम - फोटो : सोशल मीडिया
इंजीनियरिंग छोड़ बने गायक
4 जून 1946 को जन्मे बालासुब्रमण्यम बेहतरीन गायक होने के साथ ही अभिनेता, संगीतकार और फिल्म निर्माता थे। उन्होंने हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी गाने गाए। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। हालांकि संगीत के प्रति उनके जुनून ने उन्हें प्लेबैक सिंगर बनाया, जिसके चलते उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी।
विज्ञापन
बालासुब्रमण्यम - फोटो : सोशल मीडिया
संगीत में रखा पहला कदम
इंजीनियरिंग की पढ़ाई छूटने के बाद बालासुब्रमण्यम ने संगीत प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू किया। 15 दिसंबर 1966 को उन्होंने तेलुगु फिल्म 'श्री श्री श्री मर्यादा रामन्ना' से बतौर प्लेबैक सिंगर अपने करियर की शुरुआत की।
विज्ञापन
बालासुब्रमण्यम, लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में कब किया डेब्यू?
बालासुब्रमण्यम ने साल 1981 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'एक दूजे के लिए' से हिंदी फिल्मों में गाना शुरू किया। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। इसके बाद उन्होंने सलमान खान अभिनीत 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'एक दूजे के लिए' और 'साजन' जैसी फिल्मों के लिए शानदार गाने गाए।
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल, बालासुब्रमण्यम - फोटो : सोशल मीडिया
बालासुब्रमण्यम के रिकॉर्ड
  • सिंगर बालासुब्रमण्यम के नाम करियर में सबसे अधिक गाने रिकॉर्ड करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है।
  • उनका करियर पांच दशक लंबा रहा है। इस दौरान उन्होंने 16 भारतीय भाषाओं में 40000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए।
  • एक दिन में उन्होंने कन्नड़ में 21, तमिल में 19 और हिंदी में 16 गाने रिकॉर्ड किए।
  • उन्हें शानदार गायिकी के लिए कई भाषाओं में 6 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले।
  • सिनेमा में उत्कृष्ठ योगदान के लिए 2001 में पद्म श्री और 2011 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
अब देखें बालासुब्रमण्यम के 10 यागादार गानों की लिस्ट...
आजा शाम होने आई - फोटो : सोशल मीडिया
आजा शाम होने आई- 'मैंने प्यार किया'
बालासुब्रमण्यम के जो सबसे ज्यादा मशहूर गाने हैं, उनमें फिल्म 'आजा शाम होने आई' शामिल है। गाने पर सलमान खान और भाग्यश्री ने शानदार अभिनय किया है। इसके बोल देव कोहली ने लिखे हैं।
पहला पहला प्यार है - फोटो : सोशल मीडिया
पहला पहला प्यार है - 'हम आपके हैं कौन'
आज भी जब हम यूपी, बिहार की सरकारी बसों में यात्रा करते हैं तो यह गाना सुनाई देता है। साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'हम आपके हैं कौन' का यह गाना उस वक्त युवाओं की पहली पसंद बन गया था। बालासुब्रमण्यम का यह गाना सलमान खान और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था।
बहुत प्यार करते हैं - फोटो : सोशल मीडिया
बहुत प्यार करते हैं- 'साजन'
एसपी बालासुब्रमण्यम की आवाज में गाया गया गाना 'बहुत प्यार करते हैं' आज भी बहुत मशहूर है। गाने पर माधुरी दीक्षित, सलमान खान और संजय दत्त ने अभिनय किया था। समीर की कलम से निकले इस गाने को खूब सराहा गया है।
दिल दीवाना - फोटो : सोशल मीडिया
दिल दीवाना - 'मैंने प्यार किया'
साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'मैंने प्यार किया' का गाना 'दिल दीवाना' काफी मशहूर हुआ। इस गाने को बालासुब्रमण्यम और लता मंगेशकर ने आवाज दी थी। गाने पर सलमान खान और भाग्यश्री ने अभिनय किया था। इसका म्यूजिक राम लक्ष्मण ने तैयार किया था।
मेरे रंग में रंगने वाली - फोटो : सोशल मीडिया
मेरे रंग में रंगने वाली - 'मैंने प्यार किया'
सलमान खान के सबसे मशहूर गानों में यह गाना शामिल है। आज भी यह गाना लोगों के जुबान पर आ जाता है। सलमान खान और भाग्यश्री ने इस पर शानदार डांस किया था। बालासुब्रमण्यम की आवाज वाले इस गाने में राम लक्ष्मण ने म्यूजिक देकर चार चांद लगा दिए थे।
देखा है पहली बार - फोटो : सोशल मीडिया
देखा है पहली बार - 'साजन'
सलमान खान, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की अदाकारी वाली फिल्म 'साजन' (1991) का यह गाना खूब चर्चा में रहा था। उस वक्त के नौजवानों ने इसे खूब पसंद किया था। इसे बालासुब्रमण्यम और अल्का यागनिक ने आवाज दी थी। इसके बोल दिग्गज संगीतकार समीर ने लिखे थे।
साथिया तूने क्या किया - फोटो : सोशल मीडिया
साथिया तूने क्या किया - 'लव'
फिल्म 'लव' (1991) का सबसे मशहूर गाना 'साथिया तूने क्या किया' को बालासुब्रमण्यम के साथ चित्रा ने गाया था। सलमान खान के चाहने वालों और म्यूजिक के दीवानों ने इसे खूब पसंद किया था। इसके बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे। वहीं इसका म्यूजिक आनंद-मिलिंद ने तैयार किया था।
हम बने तुम बने - फोटो : सोशल मीडिया
हम बने तुम बने - 'एक दूजे के लिए'
साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म 'एक दूजे के लिए' का यह गाना आज भी काफी मशहूर है। बालासुब्रमण्यम ने इसे लता मंगेशकर के साथ गाया था। आनंद बख्शी की कलम से निकले इस गाने को लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने संगीत दिया था।
कभी तू छलिया लगता है - फोटो : सोशल मीडिया
कभी तू छलिया लगता है- 'पत्थर के फूल'
लता मंगेशकर और बाला सुब्रमण्यम की आवाज वाले इस गाने को उस वक्त नौजवानों ने खूब पसंद किया था। इस गाने पर रवीना टंडन और सलमान खान ने शानदार डांस किया था।

Amar Ujala Ltd published this content on September 25, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 25, 2026 at 02:15 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]