Amar Ujala Ltd

08/26/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/26/2026 06:31

वाइब्रेंट गुजरात समिट 2027: सीएम भूपेंद्र पटेल का कनाडा दौरा, उद्यमियों के साथ की बैठक; दिया निवेश का न्योता

{"_id":"6a8ed75b10fc5cd33c017f13","slug":"gujarat-cm-bhupendra-patel-invites-canadian-entrepreneurs-to-invest-ahead-of-vibrant-gujarat-summit-2027-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाइब्रेंट गुजरात समिट 2027: सीएम भूपेंद्र पटेल का कनाडा दौरा, उद्यमियों के साथ की बैठक; दिया निवेश का न्योता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

वाइब्रेंट गुजरात समिट 2027: सीएम भूपेंद्र पटेल का कनाडा दौरा, उद्यमियों के साथ की बैठक; दिया निवेश का न्योता

Wed, 26 Aug 2026 05:39 PM IST
नवीन पारमुवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: नवीन पारमुवाल Updated Wed, 26 Aug 2026 05:39 PM IST
सार

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कनाडा के दौरे पर उद्यमियों और निवेशकों से मुलाकात की। उन्होंने वाइब्रेंट गुजरात समिट 2027 से पहले राज्य में निवेश, इनोवेशन और स्केलिंग के अवसर तलाशने का न्योता दिया।

विज्ञापन
सीएम भूपेंद्र पटेल ने कनाडा में उद्यमियों को दिया निवेश का न्योता। - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

वाइब्रेंट गुजरात समिट-2027 के सिलसिले में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल इन दिनों अमेरिका-कनाडा के दौरे पर है। अपनी टोरंटो यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल ने दो महत्वपूर्ण राउंड टेबल बैठकों का आयोजन किया। इन बैठकों का उद्देश्य गुजरात में निवेश और सहयोग की संभावनाओं को बढ़ाना था।
विज्ञापन


पहली बैठक टाई द इंडस एंटरप्रेन्योर्स (TIE) के लगभग 30 प्रतिनिधियों के साथ हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्टार्टअप संस्थापकों, उद्यमियों और टाई के सदस्यों के साथ बातचीत की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी इनोवेशन इकोनॉमी बनाने के भविष्य के विजन पर चर्चा की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात देश के विकास का ग्रोथ इंजन बन चुका है। उन्होंने विशेष रूप से टेक्नोलॉजी, पब्लिक पॉलिसी, फाइनेंशियल सर्विसेज और फिनटेक जैसे क्षेत्रों में कनाडाई और गुजराती उद्यमों के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। इसके अलावा, उन्होंने राज्य की मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम, निवेशक-अनुकूल नीतियों और विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाई टोरंटो की स्थापना साल 2000 में हुई थी। यह संगठन कनाडा सरकार और उद्योग जगत को दुनिया भर के सफल कनाडाई उद्यमियों से जोड़ने का काम करता है। इसके सदस्य सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, हेल्थकेयर और टेलीकॉम जैसे विभिन्न क्षेत्रों से हैं। मुख्यमंत्री ने इन सभी सदस्यों को वाइब्रेंट गुजरात समिट-2027 से पहले गुजरात में निवेश और इनोवेशन के अवसर तलाशने का निमंत्रण दिया।

दूसरी बैठक कैनेडियन हिंदू चैंबर आफ कॉमर्स (CHCC) के साथ हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने सीएचसीसी द्वारा वाइब्रेंट समिट-2027 में भाग लेने के लिए दिखाई गई उत्सुकता की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सहभागिता से बी2बी जुड़ाव, निवेश और भागीदारी के नए रास्ते खुलेंगे, जो कनाडा और गुजरात के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत बनाएंगे।

इन राउंड टेबल बैठकों में मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव एमके दास, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव टी नटराजन और उद्योग एवं खान विभाग की अपर मुख्य सचिव ममता वर्मा सहित प्रतिनिधिमंडल के वरिष्ठ सचिव भी शामिल हुए।
Amar Ujala Ltd published this content on August 26, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 26, 2026 at 12:31 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]