Amar Ujala Ltd

09/28/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/27/2026 16:36

प्रतिभा का प्रस्थान: हिमाचल के घट नृत्य को पहचान दिलाने वाली फूलां चंदेल का निधन, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग

{"_id":"6ab998d08c994522ed0d6ce4","slug":"phulan-chandel-who-brought-recognition-to-himachal-s-ghat-dance-passes-away-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभा का प्रस्थान: हिमाचल के घट नृत्य को पहचान दिलाने वाली फूलां चंदेल का निधन, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

प्रतिभा का प्रस्थान: हिमाचल के घट नृत्य को पहचान दिलाने वाली फूलां चंदेल का निधन, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग

Mon, 28 Sep 2026 03:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 28 Sep 2026 03:59 AM IST
सार

रविवार सुबह करीब 5:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह कुछ समय से बोन कैंसर से जूझ रही थीं।

विज्ञापन
बिलासपुर फटाफट पढ़ें सभी खबरें 60s में
file pic - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

विस्तार

घट नृत्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का लोहा मनवाने वाली प्रसिद्ध नृत्यांगना फूलां चंदेल (63) का निधन हो गया। रविवार सुबह करीब 5:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह कुछ समय से बोन कैंसर से जूझ रही थीं। फूलां का उपचार पहले एम्स बिलासपुर, फिर पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था। स्वास्थ्य स्थिति गंभीर होने पर बाद में उन्हें घर लाया गया था।

विज्ञापन


रविवार को बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ स्थानीय लोक संस्कृति और कला के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर काम किया। फूलां चंदेल शिक्षा विभाग में कार्यरत रहीं और कुछ वर्ष पूर्व स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी।
विज्ञापन

Amar Ujala Ltd published this content on September 28, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 27, 2026 at 22:36 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]