Amar Ujala Ltd

08/02/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/02/2026 08:07

कल का मौसम: बारिश तो हुई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली; जानिए आने वाले सप्ताह में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

{"_id":"6a6f41886f529011c60d4312","slug":"weather-forecast-it-rained-in-delhi-but-there-was-no-relief-from-the-heat-2026-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कल का मौसम: बारिश तो हुई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली; जानिए आने वाले सप्ताह में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

कल का मौसम: बारिश तो हुई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली; जानिए आने वाले सप्ताह में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Sun, 02 Aug 2026 06:39 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Sun, 02 Aug 2026 06:39 PM IST
सार

रविवार को बारिश से जलभराव और जाम लगा। मौसम विभाग ने 4 अगस्त को जोरदार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। 8 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश संभव है।

विज्ञापन
दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

दिल्ली के कई इलाकों में रविवार को दोपहर के वक्त तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश के चलते तापमान में मामूली गिरावट आई। इस दौरान ठंडी हवाओं ने मौसम को भी खुशनुमा बना दिया। हालांकि, इस राहत के साथ कई इलाकों में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला। ऑफिस आने-जाने वाले कर्मचारियों और यात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। हालांकि, बीच-बीच में सूरज व बादल के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

विज्ञापन

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बीते 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम में एक-दो और अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। इसके अलावा, बीते 24 घंटे में सफदरजंग मानक केंद्र में एक एमएम बारिश हुई। ऐसे में अधिकतम 35.7 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा, अधिकतम 94 और न्यूनतम आर्द्रता 69 फीसदी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार अगस्त को होगी झमाझम बारिश, यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और कई जगहों पर सुबह से दोपहर के बीच हल्की बारिश के एक से दो दौर देखे जाने की संभावना जताई है। इस दिन शाम से रात के बीच भी अलग-अलग जगहों पर गरज चमक के साथ बहुत हल्की बारिश देखी जा सकती है। साथ ही, चार अगस्त को दिल्ली में गरज चमक के साथ ही जोरदार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

इस दिन बादल छाए रहने और सुबह से दोपहर के बीच अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के एक से दो दौर देखे जाने की संभावना जताई है। इस दिन शाम या रात को भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 8 अगस्त तक रुक-रुक कर रिमझिम बारिश का दौर देखे जाने की संभावना जताई है।

पांच से लेकर सात अगस्त के दौरान बारिश
मौसम विभाग ने पांच से लेकर सात अगस्त के दौरान दिल्ली के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इन तीन दिनों के दौरान शाम या रात के समय भी कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पांच और आठ अगस्त को दिल्ली में अधिकतम तापमान के 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने की संभावना जताई है।

Amar Ujala Ltd published this content on August 02, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 02, 2026 at 14:07 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]