12/15/2025 | Press release | Distributed by Public on 12/15/2025 04:45
केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड(सीजीडब्ल्यूबी) और राज्य सरकारों द्वारा संयुक्त रूप से देश के डाइनैमिक भूजल संसाधनों कावार्षिक रूप सेआकलन किया जा रहा है।वर्ष 2025 के आकलन के अनुसार देश में कुल वार्षिक भूजल पुनर्भरण448.52 बिलियन क्यूबिक मीटर(बीसीएम) है और वार्षिक निष्कर्षण योग्य भूजल संसाधनका आकलन 407.75 के रूप में किया गया है। इसकेअतिरिक्त वर्ष2025 के लिए पूरे देश का कुल वार्षिक भूजल निष्कर्षण247.22 बीसीएम आंका गया है। इसके आधार पर पूरे देश के लिएअनुमानित भूजल निष्कर्षण का चरण(एसओई) 60.63% है, जोवार्षिक निष्कर्षण योग्य भूजल संसाधन की तुलना में सभी उपयोगों(सिंचाई, औद्योगिक और घरेलू उपयोगों) के लिएवार्षिक भूजल निष्कर्षण काएक सूचक है।
भूजल निष्कर्षण के चरण के संदर्भ मेंइकाइयों के वर्गीकरणके संदर्भ में देश में कुल6762 आकलन इकाइयों(ब्लॉकों/तालुकों/मंडलों) में से730 (10.80%) इकाइयों को 'अतिदोहित' के रूप में वर्गीकृत किया गया है जोवार्षिक पुनर्भरणीय भूजल से अधिक भूजल निकासी को दर्शाता है। इसकेअतिरिक्त, 201 इकाइयों(2.97 प्रतिशत) को'गंभीर', 758 इकाइयों(11.21 प्रतिशत) को'अर्ध-गंभीर' और4946 इकाइयों(73.14 प्रतिशत) को'सुरक्षित' श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है। इसके अतिरिक्त, 127 आकलन इकाइयों(1.88%) को'लवणीय' के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड(सीजीडब्ल्यूबी) भूजल गुणवत्तामॉनिटरिंग कार्यक्रम केएक भाग के रूप में अनुमोदित मानक प्रचालन प्रक्रिया(एसओपी) के अनुसार किए गए विभिन्न वैज्ञानिक अध्ययनोंके माध्यम से क्षेत्रीय स्तर पर देश के भूजल गुणवत्ता आंकडे़तैयार करता है। भूजल गुणवत्ता के आंकड़ों सेयह निष्कर्ष प्राप्त होता है कि सामान्यतः देश में भूजल पीने योग्यहै औरछिटपुट इलाकों में संदूषकों की स्थानीयउपस्थिती विद्यमान है।
वार्षिक भूजल गुणवत्ता रिपोर्ट- 2025 के अनुसार आर्सेनिक, फ्लोराइड, नाइट्रेट और भारी धातुओं जैसे प्रमुख संदूषकों का राज्य-वार वितरण नीचे दिए गए वेब लिंकपर उपलब्ध है :
https://cgwb.gov.in/cgwbpnm/public/uploads/documents/1764833633531847433file.pdf
केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड(सीजीडब्ल्यूबी) द्वारा जलभृतों केमानचित्रण औरविशिष्टीकरण तथा भूजल प्रबंधन के लिए योजनाएं तैयार करने केउद्देश्य से देश भर मेंनैक्यूम अध्ययन शुरू किए गए हैं।नैक्यूम को'भूजल प्रबंधन और विनियमन' योजना के एक भाग के रूप में शुरू किया गया था और देश के लगभग25 लाख वर्ग किलोमीटर केसमस्त मानचित्रण योग्य क्षेत्रकी मानचित्रण कर ली गयी है। नैक्यूम के अंतर्गतशामिल क्षेत्र का राज्य-वार ब्यौरा अनुलग्नक मेंसंलग्न है।
इसकेअतिरिक्त देश भर के सभी14 प्रमुख जलभृतों और42 वृहद जलभृतों और देश के654 जिलों के लिए जिला-वार जलभृत मानचित्र और प्रबंधनयोजनाओं को शामिल करते हुए देश भर मेंसमस्त लक्षित क्षेत्र के लिए भूजल प्रबंधन अध्ययन/योजनाएं तैयार की गई हैं, जिनमें भूजल संसाधनों के सतत प्रबंधन के लिए आपूर्ति पक्ष और मांग पक्षउपायों को शामिल किया गया है। इन्हे उपयुक्त क्षेत्रसंबंधी उपायों के लिए संबंधित राज्य/जिला प्रशासन के साथसाझा किया गया है।
इसकेअतिरिक्त नैक्यूम 1.0 की सफलता केपश्चात केंद्रीय भूमिजल बोर्ड द्वारा अबजल की कमी और गुणवत्ता प्रभावित क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुएनैक्यूम2.0 की शुरुआत की है।नैक्यूम2.0 के तहत विस्तृत, वैज्ञानिक डेटाप्राप्त करने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाता है जो बेहतर भूजल प्रबंधन के लिएलक्षित निर्णय लेने के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में काम करते हैं।नैक्यूम2.0 के तहत अब तक लगभग68 अध्ययन/रिपोर्ट पूरीकर ली गयी हैं।
जल शक्ति मंत्रालयद्वारा वर्तमान में भूजल निष्कर्षण दिशानिर्देशों पर हितधारक परामर्शकिए जा रहे हैं।
यह सूचना जल शक्ति राज्यमंत्री श्री राज भूषण चौधरीद्वारा राज्यसभा में लिखित प्रश्न के उत्तर में प्रदान की गई है।
***
एनडी
अनुलग्नक
नैक्यूम के तहत शामिल क्षेत्र का राज्यवार विवरण
|
क्रम संख्या |
राज्य/संघ राज्य क्षेत्र |
कुल क्षेत्र (वर्ग कि.मी.) |
शामिल करने हेतु लक्षित क्षेत्र (वर्ग कि.मी.) |
मार्च2023 तकशामिल क्षेत्र (वर्ग कि.मी.) |
|
1 |
अंडमान और निकोबार संघ राज्य क्षेत्र |
8,249 |
1,774 |
1,774 |
|
2 |
आंध्र प्रदेश |
1,63,900 |
1,41,784 |
1,41,784 |
|
3 |
अरुणाचल प्रदेश |
83,743 |
4,703 |
4,703 |
|
4 |
असम |
78,438 |
61,826 |
61,826 |
|
5 |
बिहार |
94,163 |
90,567 |
90,567 |
|
6 |
चंडीगढ़ संघ राज्य क्षेत्र |
115 |
115 |
115 |
|
7 |
छत्तीसगढ़ |
1,36,034 |
96,000 |
96,000 |
|
8 |
दादरा और नगर हवेली, |
602 |
602 |
602 |
|
9 |
दमन और दीव संघ राज्य क्षेत्र |
1,483 |
1,483 |
1,483 |
|
10 |
गोवा |
3,702 |
3,702 |
3,702 |
|
11 |
गुजरात |
1,96,024 |
1,60,978 |
1,60,978 |
|
12 |
हरियाणा |
44,212 |
44,179 |
44,179 |
|
13 |
हिमाचल प्रदेश |
55,673 |
8,020 |
8,020 |
|
14 |
जम्मू और कश्मीर संघ राज्य क्षेत्र |
1,67,396 |
9,506 |
9,506 |
|
15 |
झारखंड |
79,714 |
76,705 |
76,705 |
|
16 |
कर्नाटक |
1,91,808 |
1,91,719 |
1,91,719 |
|
17 |
केरल |
38,863 |
28,088 |
28,088 |
|
18 |
लक्षद्वीप संघ राज्य क्षेत्र |
32 |
32 |
32 |
|
19 |
लद्दाख संघ राज्य क्षेत्र |
54,840 |
963 |
963 |
|
20 |
मध्य प्रदेश |
3,08,000 |
2,69,349 |
2,69,349 |
|
21 |
महाराष्ट्र |
3,07,713 |
2,59,914 |
2,59,914 |
|
22 |
मणिपुर |
22,327 |
2,559 |
2,559 |
|
23 |
मेघालय |
22,429 |
10,645 |
10,645 |
|
24 |
मिजोरम |
21,081 |
700 |
700 |
|
25 |
नागालैंड |
16,579 |
910 |
910 |
|
26 |
ओडिशा |
1,55,707 |
1,19,636 |
1,19,636 |
|
27 |
पुडुचेरी संघ राज्य क्षेत्र |
479 |
454 |
454 |
|
28 |
पंजाब |
50,368 |
50,368 |
50,368 |
|
29 |
राजस्थान |
3,42,239 |
3,34,152 |
3,34,152 |
|
30 |
सिक्किम |
7,096 |
1,496 |
1,496 |
|
31 |
तमिलनाडु |
1,30,058 |
1,05,829 |
1,05,829 |
|
32 |
तेलंगाना |
1,11,940 |
1,04,824 |
1,04,824 |
|
33 |
त्रिपुरा |
10,492 |
6,757 |
6,757 |
|
34 |
उत्तर प्रदेश |
2,46,387 |
2,40,649 |
2,40,649 |
|
35 |
उत्तराखंड |
53,484 |
11,430 |
11,430 |
|
36 |
पश्चिम बंगाल |
88,752 |
71,947 |
71,947 |
|
|
कुल |
32,94,105 |
25,14,437 |
25,14,437 |
*****