Amar Ujala Ltd

11/02/2026 | Press release | Distributed by Public on 11/02/2026 12:30

हिंदुस्तान पेट्रोलियम की रिफाइनरी में आग: विशाखापत्तनम में विस्फोट के बाद दिखा धुएं का गुबार, दमकलकर्मी पहुंचे

{"_id":"6ae8cead56425629df0f1b50","slug":"hindustan-petroleum-refinery-fire-hpcl-visakhapatnam-explosion-smoke-firefighters-casualties-rescue-updates-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदुस्तान पेट्रोलियम की रिफाइनरी में आग: विशाखापत्तनम में विस्फोट के बाद दिखा धुएं का गुबार, दमकलकर्मी पहुंचे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

हिंदुस्तान पेट्रोलियम की रिफाइनरी में आग: विशाखापत्तनम में विस्फोट के बाद दिखा धुएं का गुबार, दमकलकर्मी पहुंचे

Mon, 02 Nov 2026 11:26 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 02 Nov 2026 11:26 PM IST
सार

विशाखापत्तनम की एचपीसीएल रिफाइनरी में सोमवार को सल्फर पिच टैंक में आग लग गई। दमकल टीमें आग बुझाने में जुटी हैं और शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन
विशाखापत्तनम की रिफाइनरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
  • 1
    • Link Copied

विस्तार

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सोमवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की बड़ी रिफाइनरी में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने से पहले तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई देने की बात भी सामने आई है। घटना के बाद रिफाइनरी परिसर से धुएं का घना गुबार उठने लगा, जो दूर-दूर तक दिखाई दिया। इससे आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग भी चिंतित हो गए। हालांकि, अधिकारियों ने लोगों से घबराने के बजाय स्थिति पर नजर रखने की अपील की है।

विज्ञापन


सल्फर पिच टैंक में लगी आग
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग रिफाइनरी के सल्फर पिच टैंक में लगी। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल आग इसी हिस्से तक सीमित है और प्लांट के दूसरे महत्वपूर्ण हिस्सों तक इसके फैलने की सूचना नहीं है। इससे बड़े नुकसान की आशंका को लेकर कुछ राहत मिली है। हालांकि, आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं।
विज्ञापन


दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
आग लगने की खबर मिलते ही एचपीसीएल की अग्निशमन टीम सक्रिय हो गई। इसके साथ ही अन्य दमकलकर्मी भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। कई दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। रिफाइनरी प्रबंधन और संबंधित अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि आग को दूसरे हिस्सों तक फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दी स्थिति की जानकारी
विशाखापत्तनम के पुलिस आयुक्त के मुताबिक, आग फिलहाल टैंक तक ही सीमित है और संयंत्र के दूसरे हिस्सों पर किसी बड़े खतरे की जानकारी नहीं मिली है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि धुएं को लेकर फिलहाल किसी गंभीर खतरे की आशंका नहीं जताई गई है। हालांकि, स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जरूरत के मुताबिक कदम उठाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: नौसैनिकों का पराक्रम: समुद्री लुटेरों के कब्जे से 20 क्रू मेंबर बचाए गए, रक्षा मंत्री ने नौसेना को दी बधाई

किसी के घायल होने की खबर नहीं
इस घटना में अब तक किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। आग लगने के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है। फिलहाल दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं और प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश कर रहा है। आग पर पूरी तरह काबू मिलने के बाद ही घटना से जुड़े बाकी पहलुओं की तस्वीर साफ हो सकेगी।
Amar Ujala Ltd published this content on November 02, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on November 02, 2026 at 18:30 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]