07/27/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/27/2026 05:57
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार दोपहर तक भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल नजर आए। हालांकि बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी सुबह से ही जारी थी। दोपहर ढलने के साथ ही मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में बादल छाने के साथ ही एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने कल ही 27 जुलाई यानी आज के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा था कि सुबह से दोपहर तक कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना जताई थी। रात के समय भी हल्की बारिश का एक दौर देखने को मिल सकता है।