07/27/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/26/2026 14:59
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यह खबर एप पर पढ़ें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉगिन करेंरक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी जेन टेक्नोलॉजीज ने करगिल विजय दिवस के मौके पर भारत का पहला स्वदेशी हाई-एल्टीट्यूड मैन-पोर्टेबल एंटी-ड्रोन सिस्टम (एमपीएडीएस) पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में दुश्मन के ड्रोन का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है।
भारत के सीमावर्ती इलाकों में मिलेगी बेहतर सुरक्षा
इसमें कंपनी का रेडियो फ्रीक्वेंसी आधारित ड्रोन डिटेक्टर और डेटा फ्यूजन एवं कमांड सेंटर लगाया गया है, जिससे ऑपरेटर ड्रोन की पहचान, निगरानी और जवाबी कार्रवाई का फैसला तुरंत ले सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह प्रणाली भारत के स्वदेशी रक्षा क्षेत्र को मजबूत करेगी और सीमावर्ती इलाकों में तैनात सैनिकों को हवाई खतरों से बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगी।