10/03/2026 | Press release | Distributed by Public on 10/03/2026 08:00
Link Copied
तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) के अध्यक्ष मणिकम टैगोर ने शनिवार को दावा किया कि अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) इंडिया ब्लॉक में शामिल हो गई है। उन्होंने इसे "ऐतिहासिक दिन" बताते हुए कहा कि तमिलनाडु में टीवीके के आने से इंडिया गठबंधन और मजबूत होगा। टैगोर की अगुवाई में टीएनसीसी कार्यालय में हुई इंडिया ब्लॉक की बैठक में कांग्रेस के अलावा टीवीके, सीपीएम, सीपीआई, वीसीके, एमडीएमके और आईयूएमएल के नेता शामिल हुए। बैठक में सभी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई।