10/22/2026 | Press release | Distributed by Public on 10/22/2026 09:16
सैमसंग 29 अक्टूबर को चीन में 'हार्ट ऑफ द वर्ल्ड' इवेंट के दौरान नया फोल्डेबल फोन Samsung W27 लॉन्च कर सकती है। इस फोन के Galaxy Z Fold 8 Ultra पर आधारित होने की उम्मीद है और ज्यादा प्रीमियम फिनिश के साथ आ सकता है। चीन में इसकी बिक्री 5 नवंबर से शुरू हो सकती है। फोन में 8 इंच की अंदरूनी और 6.5 इंच की बाहरी AMOLED स्क्रीन, 200MP मेन कैमरा और 5,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
सैमसंग अपने खास इवेंट में लॉन्च करेगी नया फोल्डेबल स्मार्टफोन। - फोटो : सैमसंग
सैमसंग अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में एक नया प्रीमियम मॉडल जोड़ने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 29 अक्टूबर को चीन में होने वाले 'हार्ट ऑफ द वर्ल्ड' इवेंट में Samsung W27 फोल्डेबल फोन पेश कर सकती है। यह फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra पर आधारित हो सकता है। हालांकि, इसका फिनिश मौजूदा मॉडल से ज्यादा प्रीमियम होने की उम्मीद है। कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग 29 अक्टूबर को चीन में अपना बहुप्रतीक्षित 'हार्ट ऑफ द वर्ल्ड' इवेंट आयोजित करेगा। इसी इवेंट में कंपनी का नया Samsung W27 फोल्डेबल स्मार्टफोन पर्दा उठाएगा। बताया जा रहा है कि इस फोन के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स लगभग Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra जैसे ही होंगे, लेकिन इसकी फिनिशिंग और बिल्ड क्वालिटी को ज्यादा लग्जरी और आकर्षक बनाया गया है।
यह डिवाइस चीन में 5 नवंबर से आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, लेकिन वहां इसकी प्री-बुकिंग अभी से शुरू कर दी गई है। लीक हुए टीजर और पोस्टर्स से संकेत मिलता है कि यह प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन शानदार ब्लू और रेड कलर ऑप्शन्स में दस्तक दे सकता है।
कीमत की बात करें तो चीन में Galaxy Z Fold 8 Ultra की शुरुआती कीमत 14,999 युआन (लगभग 2,13,000 रुपये) है। चूंकि Samsung W27 इसका एक ज्यादा प्रीमियम और कस्टमाइज्ड वर्जन है, इसलिए इसकी कीमत Z फोल्ड 8 अल्ट्रा से अधिक होने की उम्मीद है। फिलहाल इस फोन को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
और पढ़ें...
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.