07/24/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/23/2026 18:04
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यह खबर एप पर पढ़ें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉगिन करेंदेशभर के डॉक्टरों के लिए शिकायत और अपील की प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन होने जा रही है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने राज्य मेडिकल काउंसिलों के फैसलों के खिलाफ अपील करने के लिए नया ऑनलाइन एथिक्स अपील पोर्टल शुरू कर दिया है। अब डॉक्टर अपनी अपील केवल इसी पोर्टल के माध्यम से दाखिल कर सकेंगे। ईमेल या कागजी आवेदन की व्यवस्था पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के एथिक्स एंड मेडिकल रजिस्ट्रेशन बोर्ड (ईएमआरबी) ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी की। आयोग का कहना है कि इस नई व्यवस्था का उद्देश्य अपीलों के निपटारे की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तेज और सरल बनाना है।