Amar Ujala Ltd

09/04/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/03/2026 21:26

नोएल टाटा को बड़ी राहत: 37 साल पुराने सौदे में क्लीन चिट, 833 शेयरों के ट्रांसफर पर क्यों उठे थे सवाल

{"_id":"6a9a190452cf866169032bb3","slug":"noel-tata-relief-clean-chit-37-year-old-deal-833-shares-transfer-controversy-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएल टाटा को बड़ी राहत: 37 साल पुराने सौदे में क्लीन चिट, 833 शेयरों के ट्रांसफर पर क्यों उठे थे सवाल?","category":{"title":"Bonus","title_hn":"बोनस","slug":"bonus"}}

नोएल टाटा को बड़ी राहत: 37 साल पुराने सौदे में क्लीन चिट, 833 शेयरों के ट्रांसफर पर क्यों उठे थे सवाल?

Fri, 04 Sep 2026 06:34 AM IST
निर्मल कांत बोनस डेस्क, मुंबई।
बोनस डेस्क, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 04 Sep 2026 06:34 AM IST
सार

नोएल टाटा को 37 साल पुराने 833 शेयरों के ट्रांसफर मामले में बड़ी राहत मिली है। महाराष्ट्र के चैरिटी कमिश्नर ने शिकायत खारिज कर दी और सौदे को उस समय के नियमों के मुताबिक सही माना। आखिर इस पुराने सौदे पर सवाल क्यों उठे थे और अब जांच की जरूरत क्यों नहीं मानी गई? पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
नोएल टाटा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

टाटा संस और टाटा ट्रस्ट में चल रही खींचतान के बीच नोएल टाटा को कानूनी राहत मिली है। महाराष्ट्र के चैरिटी कमिश्नर ने उन्हें 1989 के शेयर ट्रांसफर मामले में क्लीन चिट दी है। मामला नवाजबाई रतन टाटा ट्रस्ट (एनआरटीटी) द्वारा 833 शेयरों के ट्रांसफर से जुड़ा था।
विज्ञापन


चैरिटी कमिश्नर ने ट्रस्टी विजय सिंह की शिकायत खारिज कर दी। सिंह ने सौदे की स्वतंत्र जांच की मांग की थी। कमिश्नर ने आदेश में कहा कि शेयर ट्रांसफर तत्कालीन कानूनी प्रावधानों के तहत किया गया था। इसलिए इसमें आगे की जांच की जरूरत नहीं है। क्लीन चिट मिलने पर ट्रस्ट ने आरोपों को निराधार बताया। ट्रस्ट ने कहा, यह संस्थान की साख को नुकसान पहुंचाने का अभियान था।
विज्ञापन


विजय का आचरण अशोभनीय : कमिश्नर ने विजय के रवैये पर गंभीर सवाल उठाए। सिंह 8 जून को बोर्ड बैठक में शामिल हुए थे। इसमें ट्रस्ट का पक्ष रखने का प्रस्ताव पारित हुआ, पर 10 जून को उन्होंने गुपचुप अपनी अलग शिकायत दर्ज करा दी। चैरिटी कमिश्नर ने उनके इस आचरण को एनआरटीटी के ट्रस्टी के रूप में अशोभनीय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अल नीनो और सूखे का असर: इंडोनेशिया में घटेगा पाम तेल उत्पादन; क्या भारत में बढ़ेंगी कीमतें?

इन आधार पर मिली क्लीन चिट
कमिश्नर ने दस्तावेज की पड़ताल कर 37 साल पुराना सौदा नियमों के तहत पाया। शेयरों की बिक्री उस समय के वैधानिक कर नियमों की बाध्यताओं के तहत जरूरी थी। नवल नोएल टाटा ने 1 जनवरी 1988 को ट्रस्टी पद से इस्तीफा दिया था। नानी ए. पालकीवाला ने इस्तीफे के एक साल बाद शेयर खरीदने पर रोक न होने की बात कही थी। शेयरों का मूल्यांकन वेल्थ टैक्स कमिश्नर की सहमति से हुआ और एनआरटीटी को शुद्ध वित्तीय लाभ मिला।
Amar Ujala Ltd published this content on September 04, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 04, 2026 at 03:27 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]