Amar Ujala Ltd

11/07/2026 | Press release | Distributed by Public on 11/07/2026 05:17

केदारनाथ: दिवाली पर भव्य सजा बाबा केदार का दरबार, 20 कुंतल फूलों से सजा धाम, भैरवनाथ मंदिर के कपाट हुए बंद

{"_id":"6aeec2d3523e1956f9094d26","slug":"kedarnath-dham-decorated-with-20-quintals-of-flowers-on-diwali-bhairavnath-temple-doors-closed-for-winter-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ: दिवाली पर भव्य सजा बाबा केदार का दरबार, 20 कुंतल फूलों से सजा धाम, भैरवनाथ मंदिर के कपाट हुए बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}

केदारनाथ: दिवाली पर भव्य सजा बाबा केदार का दरबार, 20 कुंतल फूलों से सजा धाम, भैरवनाथ मंदिर के कपाट हुए बंद

Sat, 07 Nov 2026 03:47 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Sat, 07 Nov 2026 03:47 PM IST
सार

दीपावली के पर्व को लेकर बाबा केदार के धाम को भी भव्य सजाया गया है। वहीं, शीतकालीन प्रवास की तैयारियों के तहत धार्मिक परंपराओं के अनुसार भैरवनाथ मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए।

विज्ञापन
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
  • 1
    • Link Copied

विस्तार

दीपावली के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम को करीब 18 से 20 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। बाबा केदार के दरबार और मंदिर परिसर की भव्य सजावट श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत चंद्र पोस्ती ने बताया कि दीपावली के अवसर पर धाम के क्षेत्रपाल और रक्षक भगवान भुकुंड भैरवनाथ के कपाट विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।

विज्ञापन


इस दौरान स्थानीय हक-हकूकधारी, तीर्थ पुरोहित, मंदिर समिति के सदस्य और पुलिस व प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। भैरवनाथ के कपाट बंद होने के साथ ही बाबा केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद करने की धार्मिक प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। आगामी 11 नवंबर को विधि-विधान के साथ बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...मंत्री रेखा आर्या का पति गिरफ्तार: जेल में ही मनेगी साहू की दिवाली, पुलिस प्रेस कांफ्रेंस में कई अहम खुलासे
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. पोस्ती ने श्रद्धालुओं से धाम पहुंचकर दीप प्रज्वलित करने और दीपोत्सव को श्रद्धा के साथ मनाने की अपील की। साथ ही मंदिर की मर्यादा और पवित्रता बनाए रखने तथा किसी भी तरह की अव्यवस्था से दूर रहने का आग्रह किया।

Amar Ujala Ltd published this content on November 07, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on November 07, 2026 at 11:18 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]