07/28/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/27/2026 22:29
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए 7 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 18 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 30 जुलाई तक तराई और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज बारिश की संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।