09/14/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/14/2026 10:24
Link Copied
जेएसडब्ल्यू समूह (JSW Group) की पैसेंजर व्हीकल कंपनी जेएसडब्ल्यू मोटर्स (JSW Motors) इस साल भारत में अपनी पहली कार लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी की नई एसयूवी (SUV) देश की दूसरी मास-मार्केट प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) कार हो सकती है।
यह मॉडल चीनी कार निर्माता चेरी (Chery) की एसयूवी जेटूर T2 (Jetour T2) पर आधारित होने की उम्मीद है। हालांकि, भारत में इसे जेएसडब्ल्यू ब्रांड के तहत मामूली डिजाइन बदलावों के साथ पेश किया जा सकता है।
यह लॉन्च ऐसे समय में होने की उम्मीद है जब जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया (JSW MG Motor India) ने हाल ही में देश की पहली मास-मार्केट प्लग-इन हाइब्रिड SUV Hector Tomahawk पेश की है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 25,69,800 रुपये से शुरू होती है।
नई SUV का डिजाइन काफी हद तक Jetour T2 जैसा रहने की उम्मीद है। इसमें हेडलैंप, ग्रिल और बंपर में मामूली बदलाव किए जा सकते हैं, जबकि JSW की ब्रांडिंग देखने को मिलेगी।
SUV का बॉक्सी और रग्ड डिजाइन इसकी प्रमुख खासियतों में शामिल है। इसमें:
स्क्वायर शेप वाली LED हेडलाइट्स
बड़े और मजबूत बंपर्स
ज्यादा बॉडी क्लैडिंग
20-इंच अलॉय व्हील्स
रूफ रेल्स
मिलते हैं।
पीछे की तरफ वर्टिकली स्टैक्ड LED टेल-लैंप्स और बूटलिड पर लगा स्पेयर व्हील इसके एसयूवी लुक को और मजबूत बनाते हैं।
नई जेएसडब्ल्यू एसयूवी की कीमत 30 लाख रुपये से 50 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक कीमत की घोषणा नहीं की गई है।
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की 7-सीटर Hector Tomahawk PHEV में 20.5 kWh बैटरी पैक और 1.5-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन दिया गया है।
कंपनी के मुताबिक, इसकी बैटरी 115 km की प्योर-इलेक्ट्रिक रेंज देती है, जबकि फुल टैंक और फुल चार्ज पर इसकी संयुक्त रेंज 1,100 km है।
Hector Tomahawk PHEV की डिलीवरी नवंबर 2026 से शुरू होने वाली है। इसके बाद जेएसडब्ल्यू मोटर्स की नई PHEV SUV भारतीय बाजार में प्लग-इन हाइब्रिड विकल्पों को और विस्तार दे सकती है।