Amar Ujala Ltd

08/07/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/06/2026 22:59

यूपी: प्रदेश में बारिश का कहर, मकान-दीवार गिरने से 16 की मौत; आज इन जिलों में भारी बरसात की चेतावनी

{"_id":"6a752d3869f8de938d0eba16","slug":"up-rain-wreaks-havoc-in-the-state-16-killed-as-houses-and-walls-collapse-heavy-rain-warning-for-these-distr-2026-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में बारिश का कहर, मकान-दीवार गिरने से 16 की मौत; आज इन जिलों में भारी बरसात की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

यूपी: प्रदेश में बारिश का कहर, मकान-दीवार गिरने से 16 की मौत; आज इन जिलों में भारी बरसात की चेतावनी

Fri, 07 Aug 2026 06:26 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 07 Aug 2026 06:26 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में बारिश का असर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इधर गुरुवार को बारिश की वजह से कई हादसे हुए।

विज्ञापन
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
  • 2
  • 1
    • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

प्रदेश में बृहस्पतिवार को पूरब से पश्चिम तक हुई मानसूनी बारिश ने उमस से राहत देने के साथ कई परिवारों पर कहर बनकर भी बरपाया। बारिश से मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और प्रयागराज समेत कई शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। वहीं, बारिश के दौरान मकान गिरने से प्रतापगढ़ में एक ही परिवार के छह लोगों समेत प्रदेश में कुल 16 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को यूपी में सबसे अधिक 126 मिमी बारिश इटावा में दर्ज की गई। बहराइच में 95 मिमी, मिर्जापुर में 90 मिमी, वाराणसी में 85.6 मिमी और हमीरपुर में 71 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। प्रतापगढ़ के माधोगंज महुली में बुधवार रात बारिश के दौरान मकान भरभराकर ढह गया। मलबे में दबकर प्रमोद श्रीवास्तव (60), उनकी पत्नी रीता (55), बेटा नितिन (25), बड़े बेटे की पत्नी माधुरी (23) और उनके दोनों बच्चे आद्विविक (6 माह) और माधव (2) की मौत हो गई। बाराबंकी के गुलचप्पा कला गांव में सड़क किनारे खेल रहे बच्चों पर मकान की दीवार गिरने से सगे भाई-बहन हुजैफा (7) और हाजरा बानो (11) की मौत हो गई। तीन बच्चे घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन


गाजीपुर के गंगौली गांव में कच्ची दीवार गिरने से सरिता राजभर (17) और कच्चा मकान गिरने से सहारनपुर के घोघरेकी गांव में शमा (35), और मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में डेढ़ साल की शानवी की मौत हो गई। लखनऊ के मोहनलालगंज में बारिश के बीच झोपड़ी गिरने से 16 साल की रिंकी की मौत हो गई। अमरोहा में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से मीना (26), जसप्रीत (2) और सुमरती (65) की मौत हो गई। आजमगढ़ के बेरवा विशंभरपुर गांव में दीवार गिरने से लाल बहादुर (55) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भारी बारिश की चेतावनी, कल से बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को पूरब से पश्चिम तक ज्यादातर जिलों में अच्छी मानसूनी बारिश हुई। लगातार तीसरे दिन हुई वर्षा से गर्मी से राहत मिली और मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और प्रयागराज जैसे कई शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में पारा गिरने से मौसम सुहाना रहा।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन-चार दिन मानसून का असर मुख्य रूप से दक्षिणी जिलों सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में रहेगा। शुक्रवार के लिए इन तीनों जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने आसार हैं।

बृहस्पतिवार को यूपी में सबसे अधिक 126 मिमी बारिश इटावा में दर्ज की गई। बहराइच में 95 मिमी, मिर्जापुर में 90 मिमी, वाराणसी में 85.6 मिमी और हमीरपुर में 71 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

लखनऊ में हुई अच्छी बारिश

लखनऊ में हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

राजधानी में बृहस्पतिवार को भी जोरदार बारिश हुई। बीती रात रिमझिम के बाद बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ और घंटे भर में शहर सराबोर हो गया।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में लखनऊ में 78.4 मिमी बारिश हुई, जो इस सीजन की सबसे अच्छी वर्षा रही। बारिश थमने के बाद भी दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही और ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना बना रहा।

लगातार हो रही बारिश के असर से दिन और रात के तापमान में केवल 4.6 डिग्री का अंतर रह गया। पूरे दिन मौसम में ठंडक घुली हुई महसूस हुई। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी लखनऊ में छिटपुट बारिश की संभावना है। शनिवार से बारिश की रफ्तार कुछ धीमी पड़ने के संकेत हैं।

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 2.7 डिग्री गिरकर 30.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री की गिरावट के साथ 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

Amar Ujala Ltd published this content on August 07, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 07, 2026 at 04:59 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]