Prime Minister’s Office of India

04/11/2026 | Press release | Distributed by Public on 04/11/2026 22:04

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के कटिहार में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के कटिहार में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया


प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रविष्टि तिथि: 11 APR 2026 10:56PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार के कटिहार में हुई दु:खद दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उन परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। श्री मोदी ने इसके अलावा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की, और यह भी बताया कि इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने X पर लिखा:

"बिहार के कटिहार में हुई दुर्घटना अत्यंत दु:खद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के निकट परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।"

The mishap in Katihar, Bihar, is extremely painful. Condolences to those who have lost their loved ones. May the injured recover at the earliest.

An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be given Rs. 50,000: PM…

- PMO India (@PMOIndia) April 11, 2026

***

पीके/केसी/पीकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2251219) आगंतुक पटल : 4
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English
Prime Minister’s Office of India published this content on April 11, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on April 12, 2026 at 04:04 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]