03/30/2026 | Press release | Distributed by Public on 03/30/2026 22:19
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से बात की। श्री मोदी ने कहा, "हमने भारत-नीदरलैंड संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। हमने सेमीकंडक्टर, बड़ी जल परियोजनाएं, ग्रीन हाइड्रोजन और टैलेंट मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में अपनी साझेदारी की संभावनाओं पर जोर दिया।" श्री मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और स्थिरता बहाल करने की जरूरत को दोहराया।
श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:
"आज नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन से बात करके मुझे खुशी हुई। हमने भारत-नीदरलैंड संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
सेमीकंडक्टर, बड़ी जल परियोजनाएं, ग्रीन हाइड्रोजन और टैलेंट मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में हमारी साझेदारी की संभावनाओं पर जोर दिया।
इसके अलावा, हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और इस क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और स्थिरता बहाल करने की जरूरत पर जोर दिया।"
@MinPres
Pleased to speak with Prime Minister of the Netherlands Rob Jetten today. We discussed ways to further strengthen India-Netherlands ties.
Highlighted the potential of our partnership in areas such as semiconductors, mega water projects, green hydrogen and talent mobility.
Also…
***
पीके/केसी/एमपी