Prime Minister’s Office of India

02/01/2026 | Press release | Distributed by Public on 02/01/2026 00:33

प्रधानमंत्री ने महान संत श्री गुरु रविदास महाराज जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने महान संत श्री गुरु रविदास महाराज जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 01 FEB 2026 9:15AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने संत श्री गुरु रविदास महाराज जी की जन्‍म जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि उनके विचारों में न्याय और करुणा का भाव सर्वोपरि था जो जनकल्याण की हमारी योजनाओं के मूल में है। श्री मोदी ने कहा, "उन्होंने सामाजिक समरसता और सद्भावना के जिस दीप को प्रज्वलित किया, वह देशवासियों के पथ को सदैव आलोकित करता रहेगा।"

श्री मोदी ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

"मानवता के अनन्य उपासक महान संत श्री गुरु रविदास महाराज जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनके विचारों में न्याय और करुणा का भाव सर्वोपरि था, जो जनकल्याण की हमारी योजनाओं के मूल में है। उन्होंने सामाजिक समरसता और सद्भावना के जिस दीप को प्रज्वलित किया, वह देशवासियों के पथ को सदैव आलोकित करता रहेगा।"

मानवता के अनन्य उपासक महान संत श्री गुरु रविदास महाराज जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनके विचारों में न्याय और करुणा का भाव सर्वोपरि था, जो जनकल्याण की हमारी योजनाओं के मूल में है। उन्होंने सामाजिक समरसता और सद्भावना के जिस दीप को प्रज्वलित किया, वह देशवासियों के पथ को सदैव…

- Narendra Modi (@narendramodi) February 1, 2026

***

पीके/केसी/पीपी/आर


(रिलीज़ आईडी: 2221373) आगंतुक पटल : 20
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Gujarati , Telugu , Kannada , Malayalam
Prime Minister’s Office of India published this content on February 01, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on February 01, 2026 at 06:33 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]