Amar Ujala Ltd

09/17/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/16/2026 22:36

यूपीआई पेमेंट फेल हुई लेकिन खाते से पैसे कट गए? जानें कटे हुए पैसे वापस पाने के लिए क्या करें और क्या नहीं

आज के समय में UPI से पेमेंट करना बेहद आसान हो गया है, लेकिन कभी-कभी पेमेंट करते समय ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है और इसके बावजूद बैंक खाते से रकम कट जाती है।

ऐसी स्थिति में कई लोग दोबारा पेमेंट कर देते हैं। ऐसा करने से पहले ये देखना जरूरी है कि पहला ट्रांजैक्शन वास्तव में फेल हुआ है या उसका स्टेटस अभी अपडेट नहीं हुआ है। तो चलिए जानते हैं ऐसे में आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

UPI पेमेंट फेल होने पर पैसे कट जाएं तो कैसे वापस मिलेंगे? - फोटो : Adobe Stock

पैसेट कटने पर सबसे पहले क्या करें?

  • अगर UPI पेमेंट फेल दिख रहा है और खाते से पैसे कट गए हैं
  • तो सबसे पहले अपने UPI एप में उस ट्रांजैक्शन की जानकारी खोलें
  • यहां ट्रांजैक्शन का स्टेटस, रकम और ट्रांजैक्शन आईडी जैसी जानकारी मिल सकती हैं
  • इसके बाद अपने बैंक खाते का बैलेंस और बैंक से आया एसएमएस भी चेक करें
  • कई बार तकनीकी वजह से एप पर स्टेटस तुरंत अपडेट नहीं होता

UPI पेमेंट फेल होने पर पैसे कट जाएं तो कैसे वापस मिलेंगे? - फोटो : Adobe Stock

पैसा वापस कब मिलता है?

  • आरबीआई के नियमों के अनुसार, ऐसे फेल्ड ट्रांजैक्शन में रकम की ऑटोमैटिक रिवर्सल की व्यवस्था है
  • UPI से जुड़े ऐसे मामलों में जहां खाते से पैसा डेबिट हो गया है, लेकिन सामने वाले व्यक्ति के बैंक खाते में क्रेडिट नहीं हुआ है, निर्धारित टर्नअराउंड टाइम के तहत रकम वापस की जानी होती है
  • आमतौर पर 24 से 48 घंटे के भीतर आपके बैंक अकाउंट में अपने आप वापस आ जाता है

UPI पेमेंट फेल होने पर पैसे कट जाएं तो कैसे वापस मिलेंगे? - फोटो : Adobe Stock

नहीं आए पैसे वापस तो क्या करें?

  • अगर पैसा तय समय में वापस नहीं आता है, तो सबसे पहले उस UPI एप में शिकायत दर्ज करें जिससे पेमेंट किया गया था
  • NPCI का UPI Help सिस्टम भी UPI से जुड़ी शिकायत दर्ज करने और ट्रांजैक्शन की स्थिति देखने की सुविधा देता है
  • शिकायत करते समय ट्रांजैक्शन आईडी, तारीख, रकम और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी अपने पास रखें
  • इससे शिकायत को ट्रैक करना आसान होता है

UPI पेमेंट फेल होने पर पैसे कट जाएं तो कैसे वापस मिलेंगे? - फोटो : Adobe Stock

  • अगर UPI एप के जरिए शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो अपने बैंक से संपर्क करें
  • बैंक को ट्रांजैक्शन की पूरी जानकारी बैंक को दें
  • फिर बैंक आपकी इसमें मदद करता है
Amar Ujala Ltd published this content on September 17, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 17, 2026 at 04:36 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]