Prime Minister’s Office of India

08/02/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/02/2026 01:56

प्रधानमंत्री ने पुरुषों के 80 किलोग्राम बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतने पर अंकुश पंघाल को बधाई दी

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने पुरुषों के 80 किलोग्राम बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतने पर अंकुश पंघाल को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 02 AUG 2026 11:58AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों के 80 किलोग्राम वर्ग की मुक्केबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर अंकुश पंघाल को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने प्रतियोगिता के दौरान अंकुश पंघाल द्वारा प्रदर्शित शक्ति और कौशल की प्रशंसा की।

श्री मोदी ने उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि उनकी उपलब्धि कई और युवा मुक्केबाजों को उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

''2026 राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के 80 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर अंकुश पंघाल पर हमें गर्व है। खेलों के दौरान उनकी ताकत और कौशल वाकई सराहनीय थे। उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। आशा है कि यह उपलब्धि कई और युवा मुक्केबाजों को उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।

#CWG2026''

Proud of Ankush Panghal for winning the Gold Medal in the Men's 80 kg Boxing category at the 2026 Commonwealth Games. His strength and skill were truly commendable during the games. Best wishes for his upcoming endeavours. May this feat inspire many more young boxers to pursue…

- Narendra Modi (@narendramodi) August 2, 2026

***

पीके/केसी/केएल/वीके


(रिलीज़ आईडी: 2293309) आगंतुक पटल : 5
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Kannada
Prime Minister’s Office of India published this content on August 02, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 02, 2026 at 07:56 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]