Amar Ujala Ltd

08/23/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/23/2026 02:47

ECoR Vacancy: रेलवे में अप्रेंटिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब से और कौन कर सकता है आवेदन? जानें डिटेल

{"_id":"6a8aace3fd83fc4eb50ad393","slug":"ecor-apprentice-recruitment-2026-notification-out-for-1-599-posts-check-application-dates-2026-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ECoR Vacancy: रेलवे में अप्रेंटिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब से और कौन कर सकता है आवेदन? जानें डिटेल","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}

ECoR Vacancy: रेलवे में अप्रेंटिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब से और कौन कर सकता है आवेदन? जानें डिटेल

Sun, 23 Aug 2026 01:53 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 23 Aug 2026 01:53 PM IST
सार

East Coast Railway Apprentice Recruitment: पूर्वी तट रेलवे ने अप्रेंटिस के 1,599 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 26 अगस्त से आवेदन कर सकेंगे। भर्ती से जुड़ी योग्यता, तारीख और अन्य जरूरी जानकारी यहां देखें।

विज्ञापन
रेलवे में अप्रेंटिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
  • 3
    • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

ECoR Apprentice Recruitment: पूर्वी तट रेलवे (ECoR) ने अप्रेंटिस के 1,599 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती अप्रेंटिसशिप अधिनियम, 1961 के तहत होगी। भर्ती प्रक्रिया की जिम्मेदारी रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC), भुवनेश्वर को दी गई है।

विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवार 26 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयन रेलवे के अलग-अलग डिवीजन, वर्कशॉप और मुख्यालय में विभिन्न ट्रेडों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

श्रेणीवार देखें रिक्तियों का विवरण

श्रेणी पदों की संख्या
सामान्य (UR) 633
अनुसूचित जाति (SC) 251
अनुसूचित जनजाति (ST) 116
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 435
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 164
दिव्यांग उम्मीदवार (PwBD) 50
पूर्व सैनिक (ESM) 42
कुल पद 1,599

आवेदन के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता?

  • शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ पास की हो।
  • तकनीकी योग्यता: संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना जरूरी है। आईटीआई प्रमाणपत्र NCVT से मान्यता प्राप्त होना चाहिए।
  • आयु सीमा: आयु सीमा में छूट की बात करें तो एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी। वहीं, पूर्व सैनिकों को रक्षा बलों में की गई सेवा के आधार पर 10 साल से अधिक सेवा अवधि के साथ 3 साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
  • उपलब्ध ट्रेड: फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, बढ़ई, पेंटर, डीजल मैकेनिक, स्टेनोग्राफर, ब्लैकस्मिथ, ड्रिलर, ब्रिज इरेक्टर, शीट मेटल वर्कर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, वायरमैन, रेफ्रिजरेशन और एसी मैकेनिक, प्लंबर, सिविल ड्राफ्ट्समैन, मोटर वाहन मैकेनिक, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, लैब टेक्नीशियन, सारंग, ग्राइंडर, मेसन और मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन आदि।
Amar Ujala Ltd published this content on August 23, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 23, 2026 at 08:47 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]