Amar Ujala Ltd

08/22/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/22/2026 02:58

यूपी: योगी के 'पी' मतलब पाकिस्तान बयान पर अखिलेश का पलटवार, बोले- वो घबराए हैं, इसलिए पी की परिभाषा बदल रहे

{"_id":"6a8955d01370d214f4075886","slug":"up-akhilesh-hits-back-at-yogi-s-statement-interpreting-p-as-pakistan-says-he-is-rattled-and-is-therefore-c-2026-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: योगी के 'पी' मतलब पाकिस्तान बयान पर अखिलेश का पलटवार, बोले- वो घबराए हैं, इसलिए पी की परिभाषा बदल रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

यूपी: योगी के 'पी' मतलब पाकिस्तान बयान पर अखिलेश का पलटवार, बोले- वो घबराए हैं, इसलिए पी की परिभाषा बदल रहे

Sat, 22 Aug 2026 01:25 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 22 Aug 2026 01:25 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के पीडीए में 'पी' को पाकिस्तान से जोड़ने वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि एकरंगी सोच वाले लोग पीडीए की विविधता नहीं समझ सकते। उनके अनुसार सत्ता पक्ष घबराहट में पी की परिभाषा बदल रहा है और विरोध बढ़ने के साथ पीडीए मजबूत होगा।

विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
  • 1
    • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीडीए में पी से पाकिस्तान वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कि एकरंगी क्या जानें, पीडीए के बहुरंग। वो घबराए हुए हैं, इसलिए पी की परिभाषा बदल रहे हैं। जितनी उनकी पीड़ा बढ़ेगी, उतना पीडीए मजबूत होगा। बल्कि पीडीए का असली मतलब है प्रेम, दया और अपनापन। भाजपा सत्ता के दुरुपयोग को अपना अधिकार समझती है।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार और सरकारी बजट की लूट भाजपा का मुख्य एजेंडा है। पीडीए समाज पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं। भाजपा सरकार ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी को गंभीरता से नहीं लिया। सरकार ने चढ़ावा चोरी में शामिल बड़े लोगों को बचाने का काम किया है। समाजवादी पार्टी के ही पास भाजपा के षड्यंत्र को विफल करने की ताकत है।
विज्ञापन

पढ़िए योगी का बयान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है और पीडीए का पी एक दिन पाकिस्तान कर देगी। सपा को गिद्ध बताते हुए कहा कि इनके बयानों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। सपा का ''पी' कभी पिछड़ा था, फिर पंडित हो गया।

Amar Ujala Ltd published this content on August 22, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 22, 2026 at 08:59 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]