Amar Ujala Ltd

09/02/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/02/2026 05:36

मां के नाम की जमीन बेचने से नाराज थे बेटे: बुजुर्ग माता-पिता को लाठियों से पीटा, दी जान से मारने की धमकी

{"_id":"6a9807b8c3528947c90aacc5","slug":"sons-angered-over-sale-of-land-held-in-mother-name-elderly-parents-beaten-in-pune-threatened-with-death-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के नाम की जमीन बेचने से नाराज थे बेटे: बुजुर्ग माता-पिता को लाठियों से पीटा, दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

मां के नाम की जमीन बेचने से नाराज थे बेटे: बुजुर्ग माता-पिता को लाठियों से पीटा, दी जान से मारने की धमकी

Wed, 02 Sep 2026 04:56 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 02 Sep 2026 04:56 PM IST
सार

पुणे में जमीन बेचने को लेकर हुए विवाद में दो बेटों पर अपने बुज़ुर्ग माता-पिता से मारपीट करने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। घायल दंपती का अस्पताल में इलाज कराया गया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
अमेरिका में गुजराती स्टोर मालिक की मौत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे जिले में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों पर अपने बुज़ुर्ग माता-पिता के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बेटे अपनी मां के नाम पर दर्ज जमीन बेचे जाने से नाराज थे। उन्होंने कथित तौर पर बुज़ुर्ग दंपती पर लकड़ी की लाठियों से हमला किया और जमीन का सौदा रद्द नहीं करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन


30 अगस्त की शाम हुई घटना
पुलिस के अनुसार, यह घटना 30 अगस्त की शाम इंदापुर तहसील के तरंगवाड़ी गांव में हुई। इंदापुर निवासी 65 वर्षीय किसान तुकाराम राउत ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, तुकाराम राउत अपनी बीमार पत्नी के साथ टहलने निकले थे। इसी दौरान उनके दोनों बेटे कार से वहां पहुंचे और हमला कर दिया। दोनों बेटे अपने-अपने परिवार के साथ इंदापुर के मालवाड़ी इलाके में अलग रहते हैं।
विज्ञापन


जमीन बेचने को लेकर शुरू हुआ विवाद
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों बेटों ने अपने माता-पिता से सवाल किया कि उनकी मां अंजना के नाम पर दर्ज जमीन क्यों बेची गई। इसी बात को लेकर दोनों ने दंपती के साथ बहस शुरू कर दी और बाद में लकड़ी की लाठियों से उन पर हमला कर दिया। हमले में तुकाराम राउत की पीठ, चेहरे, जांघ और कंधे पर चोटें आईं। वहीं, उनकी पत्नी अंजना के हाथ की कलाई और कमर में चोट लगी। घटना के बाद दोनों को इलाज की जरूरत पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर अपने माता-पिता के साथ गाली-गलौज भी की। शिकायत के अनुसार, दोनों बेटों ने जमीन का सौदा रद्द नहीं किए जाने पर दंपती को जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान मौके पर स्थानीय लोग भी जमा हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद घायल दंपती को इलाज के लिए इंदापुर के सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें: जीडीपी के आंकड़े पर संग्राम: कांग्रेस ने बीयर मग से की तुलना, रिजिजू बोले- भारत की तरक्की से इतनी नफरत क्यों?

दोनों बेटों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि तुकाराम राउत की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ इंदापुर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Amar Ujala Ltd published this content on September 02, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 02, 2026 at 11:36 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]