Amar Ujala Ltd

10/29/2026 | Press release | Distributed by Public on 10/29/2026 18:35

एमपी: मोहन के मंत्री पर महिला का दावा, बोली- 18 साल की उम्र से रिश्ते में हूं; सफाई में क्या बोले नागर सिंह

{"_id":"6ae33eb2ec2f07ed6e05cf0f","slug":"mp-minister-nagar-singh-woman-claims-relationship-since-age-18-what-did-mla-say-in-response-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: मोहन के मंत्री पर महिला का दावा, बोली- 18 साल की उम्र से रिश्ते में हूं; सफाई में क्या बोले नागर सिंह?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

एमपी: मोहन के मंत्री पर महिला का दावा, बोली- 18 साल की उम्र से रिश्ते में हूं; सफाई में क्या बोले नागर सिंह?

Thu, 29 Oct 2026 06:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/आलीराजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/आलीराजपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 29 Oct 2026 06:17 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मंत्री नागर सिंह चौहान के साथ 20 साल से रिश्ते में होने का महिला ने दावा किया है। उसने सांसद अनीता चौहान पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए। मंत्री ने आरोपों को झूठा बताया है।

विज्ञापन
अनीता चौहान और नागर सिंह - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और आलीराजपुर से विधायक नागर सिंह चौहान को लेकर एक महिला का वीडियो सामने आया है। महिला ने वीडियो में मंत्री के साथ करीब 20 साल से रिश्ते में होने का दावा किया है। महिला ने रतलाम-झाबुआ से भाजपा सांसद और मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी अनीता चौहान पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

महिला का दावा है कि उसे और उसके बेटे को कई संदेश भेजे गए, जिससे उसका परिवार मानसिक रूप से परेशान हुआ। वहीं, मंत्री नागर सिंह चौहान ने महिला के आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि महिला आलीराजपुर की रहने वाली है और उसके पिता व महिला के पिता साथ में रहते थे। मंत्री ने कहा कि वह इस मामले में बाद में विस्तार से अपनी बात रखेंगे। महिला ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से गुहार लगाते हुए अपने अधिकार दिलाने की मांग की है। साथ ही उसने आशंका जताई है कि उसके साथ कोई अनहोनी होने पर मंत्री की पत्नी अनीता चौहान और उनका परिवार जिम्मेदार होगा।

विज्ञापन


18 साल की उम्र से मंत्री के साथ संबंध होने का दावा
वीडियो में महिला ने दावा किया कि जब वह 18 साल की थी, तभी से नागर सिंह चौहान के साथ रिश्ते में है। उसके मुताबिक, दोनों पति-पत्नी की तरह रहे हैं और मंत्री ने उसे साथ निभाने का भरोसा दिया था। महिला का कहना है कि वह मंत्री के आधिकारिक आवास पर रहने के बजाय अलग घर में रहती थी और उनके कहे अनुसार जीवन बिताती रही। वीडियो में महिला ने कहा कि वह कई बार गर्भवती हुई। उसने दावा किया कि उसके और सांसद अनीता चौहान के बीच सिर्फ इतना अंतर है कि उसने मंत्री के बच्चों को जन्म नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 55 दिन से टेंट में विराजमान खड़े हनुमान, रात में स्कैनिंग करने पहुंचा प्रशासन, भक्तों में आक्रोश

सांसद पर बेटे को भी संदेश भेजने का आरोप
महिला ने वीडियो में आरोप लगाया कि सांसद अनीता चौहान ने उसे कई आपत्तिजनक संदेश भेजे। उसका दावा है कि उसके बेटे को भी संदेश भेजे गए, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हुआ और परीक्षा देने तक नहीं गया। महिला के वीडियो में यह स्पष्ट नहीं है कि उसका बेटा किसका है। महिला के अनुसार, उसने सांसद से बातचीत कर अपनी बात रखने की कोशिश की थी। उसने संदेश भेजकर उनसे उसकी बात सुनने का आग्रह किया, लेकिन महिला का आरोप है कि उसे नकारात्मक जवाब मिले। उसने कहा कि वह लंबे समय तक चुप रही, लेकिन अब मानसिक रूप से काफी परेशान हो चुकी है।

मंत्री के घर जाने की बात कही, अनहोनी की आशंका जताई
महिला ने वीडियो में कहा कि वह मंत्री के घर जाने वाली है। उसने आशंका जताई कि वहां उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए अनीता चौहान और उनका परिवार जिम्मेदार होगा। महिला ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए लोगों से भावनात्मक अपील भी की है।

मंत्री बोले- वीडियो में लगाए गए आरोप झूठे
वहीं महिला के आरोपों पर अमर उजाला से बातचीत में मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि महिला आलीराजपुर की रहने वाली है। उनके और महिला के पिता साथ में रहते थे। मंत्री ने वीडियो में लगाए गए आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि वह इस मामले में बाद में विस्तार से अपनी बात रखेंगे। फिलहाल महिला के वीडियो में लगाए गए आरोपों और मंत्री के बयान के बाद मामला चर्चा में है।
Amar Ujala Ltd published this content on October 29, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on October 30, 2026 at 00:36 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]