Amar Ujala Ltd

10/22/2026 | Press release | Distributed by Public on 10/22/2026 10:26

पति-पत्नी की मौत: दोनों को थी एक ही परेशानी, एक ही चिता पर जले दोनों के शव; मंजर देख रो पड़ा पूरा गांव

{"_id":"6ada36aad30030a131043329","slug":"mainpuri-husband-wife-death-dengue-three-hours-apart-health-department-probe-2026-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी की मौत: दोनों को थी एक ही परेशानी, एक ही चिता पर जले दोनों के शव; मंजर देख रो पड़ा पूरा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

पति-पत्नी की मौत: दोनों को थी एक ही परेशानी, एक ही चिता पर जले दोनों के शव; मंजर देख रो पड़ा पूरा गांव

Thu, 22 Oct 2026 09:45 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: विकास कुमार Updated Thu, 22 Oct 2026 09:45 PM IST
सार

यह हृदयविदारक मामला मैनपुरी के कसद गांव का है। यहां रहने वाले 51 वर्षीय मुकेश कुशवाह और उनकी 49 वर्षीय पत्नी दीपा को कुछ दिनों से तेज बुखार आ रहा था। शहर के एक स्थानीय केंद्र पर कराई गई जांच में दोनों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

विज्ञापन
डेंगू से पति पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार भयावह रूप लेता जा रहा है। यहां डेंगू की चपेट में आने से एक दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। हैरान करने वाली बात यह रही कि इलाज के दौरान महज तीन घंटे के अंतराल में पति-पत्नी दोनों ने दम तोड़ दिया। गुरुवार को जब एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन
Trending Videos

तीन घंटे के अंतराल में टूटी सांसें
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हृदयविदारक मामला मैनपुरी के कसद गांव का है। यहां रहने वाले 51 वर्षीय मुकेश कुशवाह और उनकी 49 वर्षीय पत्नी दीपा को कुछ दिनों से तेज बुखार आ रहा था। शहर के एक स्थानीय केंद्र पर कराई गई जांच में दोनों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालत में सुधार न होने और तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने दंपती को आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार रात करीब 9:30 बजे इलाज के दौरान मुकेश कुशवाह की मौत हो गई। इस सदमे से परिवार उबर भी नहीं पाया था कि ठीक तीन घंटे बाद (रात 12:30 बजे) उनकी पत्नी दीपा ने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
एक साथ पति-पत्नी की अर्थी उठने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक दंपती के परिवार में एक बेटी और तीन बेटे हैं। अचानक माता-पिता का साया उठने से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है और इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने लिया संज्ञान
मामले को लेकर मैनपुरी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं जांच केंद्र की ओर से डेंगू पोर्टल पर कोई भी रिपोर्ट अपलोड नहीं की गई थी। शुरुआती तौर पर एक रैपिड कार्ड टेस्ट की रिपोर्ट मिली है जिसमें डेंगू पॉजिटिव होने की बात है।

शुक्रवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम भेजकर पूरे मामले की गहनता से जांच कराई जाएगी और यह भी पता लगाया जाएगा कि दंपती की एलाइजा जांच हुई थी या नहीं।

Amar Ujala Ltd published this content on October 22, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on October 22, 2026 at 16:26 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]