Amar Ujala Ltd

09/02/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/02/2026 05:36

कार सेल्स डाटा अगस्त 2026: किस कंपनी ने बेचीं सबसे ज्यादा गाड़ियां? देखें मारुति, टाटा और महिंद्रा की रिपोर्ट

{"_id":"6a9806b41e09a5d9080c0c71","slug":"maruti-vstata-vs-mahindra-who-came-top-august-2026-check-sales-report-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सेल्स डाटा अगस्त 2026: किस कंपनी ने बेचीं सबसे ज्यादा गाड़ियां? देखें मारुति, टाटा और महिंद्रा की रिपोर्ट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}

कार सेल्स डाटा अगस्त 2026: किस कंपनी ने बेचीं सबसे ज्यादा गाड़ियां? देखें मारुति, टाटा और महिंद्रा की रिपोर्ट

Wed, 02 Sep 2026 04:51 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 02 Sep 2026 04:51 PM IST
सार

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और महिंद्रा के बीच प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है। अगस्त 2026 के कार बिक्री आंकड़ों ने भारत की तीन बड़ी ऑटो कंपनियों की अलग-अलग तस्वीर सामने रख दी हैं। मारुति सुजुकी बिक्री के वॉल्यूम में सबसे आगे रही, जबकि टाटा मोटर्स ने सबसे तेज साल-दर-साल ग्रोथ दर्ज की। वहीं महिंद्रा ने भी अपनी एसयूवी की मजबूत मांग के दम पर 50 प्रतिशत की शानदार वृद्धि हासिल की।

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

मारुति, टाटा और महिंद्रा में से कौन सी कंपनी सबसे आगे और बेहतर है? अगर हम हालिया बिक्री रिपोर्ट के आंकड़ों के आधार पर देखें, तो तीनों ही कंपनियों का प्रदर्शन अलग-अलग मोर्चों पर शानदार रहा है। आइए जानते हैं कि इस बार तीनों में से किस कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा कारें बेची हैं।

विज्ञापन


मारुति सुजुकी: बिक्री में सबसे आगे
  • अगस्त में सबसे ज्यादा घरेलू पैसेंजर व्हीकल बेचने वाली कंपनी मारुति सुजुकी रही। कंपनी ने 1,76,971 यूनिट्स की घरेलू पैसेंजर व्हीकल बिक्री दर्ज की।
  • विज्ञापन
  • अगस्त 2025 में यह आंकड़ा 1,31,278 यूनिट्स था। यानी कंपनी की साल-दर-साल बिक्री में 34.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • हालांकि, जुलाई 2026 के मुकाबले मारुति की बिक्री कम रही। जुलाई में कंपनी ने 1,96,203 यूनिट्स बेची थीं। इस तरह महीने-दर-महीने बिक्री में 9.8 प्रतिशत की गिरावट आई।
  • इसके बावजूद वॉल्यूम के मामले में मारुति बाकी दोनों कंपनियों से काफी आगे रही। कंपनी की घरेलू पैसेंजर व्हीकल बिक्री टाटा और महिंद्रा की तुलना में करीब तीन गुना रही।


2. टाटा मोटर्स: ग्रोथ में सबसे आगे

  • दूसरे नंबर पर टाटा मोटर्स रही। इसने अगस्त में सबसे तेज साल-दर-साल ग्रोथ दर्ज करके सबका ध्यान खींचा। कंपनी की घरेलू पैसेंजर व्हीकल बिक्री 65,253 यूनिट्स रही।
  • अगस्त 2025 में टाटा ने 41,001 यूनिट्स बेची थीं। यानी एक साल में बिक्री 59 प्रतिशत बढ़ी। यह मारुति और महिंद्रा दोनों से ज्यादा ग्रोथ है।
  • टाटा के लिए एक और अच्छी बात यह रही कि जुलाई के मुकाबले अगस्त में बिक्री बढ़ी। जुलाई 2026 में कंपनी की घरेलू पैसेंजर व्हीकल बिक्री 62,611 यूनिट्स थी, जो अगस्त में बढ़कर 65,253 यूनिट्स हो गई। यानी महीने-दर-महीने 4.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
  • टाटा का प्रदर्शन उसके आईसीई और ईवी दोनों पोर्टफोलियो में मजबूत मांग को दिखाता है। कंपनी की कुल पैसेंजर व्हीकल बिक्री, जिसमें 2,500 यूनिट्स का इंटरनेशनल बिजनेस भी शामिल है, अगस्त में 67,753 यूनिट्स रही।


3. महिंद्रा: SUV की दमदार पकड़

  • वहीं, अगर महिंद्रा की बात करें तो इसने अगस्त में शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी की घरेलू SUV बिक्री 59,257 यूनिट्स रही।
  • अगस्त 2025 में महिंद्रा ने 39,399 यूनिट्स बेची थीं। इस तरह साल-दर-साल बिक्री में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
  • हालांकि, जुलाई 2026 में कंपनी की बिक्री 60,048 यूनिट्स थी। इसके मुकाबले अगस्त में 59,257 यूनिट्स की बिक्री हुई, यानी महीने-दर-महीने 1.32 प्रतिशत की मामूली गिरावट आई।
  • इसके बावजूद महिंद्रा की SUV रेंज की मांग मजबूत बनी हुई है। कंपनी को स्कॉर्पियो-एन, एक्सयूवी रेंज और इलेक्ट्रिक मॉडल्स की मांग से फायदा मिल रहा है।


टाटा और महिंद्रा के बीच भी बढ़ी टक्कर
अगस्त के बिक्री के आंकड़ों पर नजर डालें तो टाटा मोटर्स ने 65,253 यूनिट्स की घरेलू पैसेंजर व्हीकल बिक्री के साथ महिंद्रा को पीछे रखा। महिंद्रा की घरेलू एसयूवी बिक्री 59,257 यूनिट्स रही। दोनों के बीच अंतर 5,996 यूनिट्स का रहा। इससे साफ है कि जहां मारुति सुजुकी काफी बड़े अंतर से आगे है, वहीं दूसरे और तीसरे स्थान के लिए टाटा और महिंद्रा के बीच मुकाबला ज्यादा दिलचस्प हो गया है।

Amar Ujala Ltd published this content on September 02, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 02, 2026 at 11:37 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]