Amar Ujala Ltd

08/14/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/13/2026 18:45

TOP News: उत्तराखंड की सुरंग में नौ लोगों की मौत; LAC पर चीन की हलचल; IRGC कमांडर बोले- ईरान 2029 तक जंग करेगा

{"_id":"6a7e616a6713c5f5b80d3274","slug":"top-news-chamoli-tunnel-chinese-activity-at-lac-iran-prepares-for-war-till-2029-know-14-august-headlines-2026-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"TOP News: उत्तराखंड की सुरंग में नौ लोगों की मौत; LAC पर चीन की हलचल; IRGC कमांडर बोले- ईरान 2029 तक जंग करेगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

TOP News: उत्तराखंड की सुरंग में नौ लोगों की मौत; LAC पर चीन की हलचल; IRGC कमांडर बोले- ईरान 2029 तक जंग करेगा

Fri, 14 Aug 2026 05:59 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Fri, 14 Aug 2026 05:59 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

देश-दुनिया की कई बड़ी खबरें इस समय सुर्खियों में हैं। उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टनल में भूस्खलन के बाद पानी, पत्थर और मलबा घुस गया। फंसे मजदूरों को बचाने के लिए जवान रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं। वहीं एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान मामले में शुरुआती जांच में सामने आया है कि विमान एक मिनट में 676 फीट नीचे आया था। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट अगस्त के अंत में पद छोड़ेंगी। उनके उत्तराधिकारी के लिए कई नामों की चर्चा है, लेकिन ट्रंप ने अभी फैसला नहीं किया है। उधर अमेरिका-ईरान तनाव के बीच आईआरजीसी के एक शीर्ष जनरल ने दावा किया है कि ईरान युद्ध को जनवरी 2029 तक खींच सकता है। भारत में झारखंड विधानसभा घेराव मामले में करीब 300 अज्ञात युवाओं पर एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं अरुणाचल प्रदेश की आर्थिक नाकेबंदी फिलहाल हटाई गई है और संगठन ने गोलीबारी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। तकनीक की दुनिया में जापान की स्काईड्राइव 2028 तक भारत में फ्लाइंग कार शुरू करने की तैयारी कर रही है। शुरुआत मेडिकल लॉजिस्टिक्स से होगी। वहीं अमेरिका में भारतवंशी किशोर पर मां और भाई की हत्या का आरोप लगा है और उसकी चैटजीपीटी सर्च हिस्ट्री जांच का अहम हिस्सा बनी है। आइए देश-विदेश की अहम खबरों को विस्तार से पढ़ते हैं...

विज्ञापन

Tunnel Landslide: गले तक पानी और मलबे से भर गई आधी टनल; नीले ड्रमों के सहारे जवान रेस्क्यू में जुटे, तस्वीरें

चमोली सुरंग हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीआरटी (टेल रेस टनल) में जिस स्थान पर मजदूर काम कर रहे थे, वहां से करीब 150 मीटर दूर हुए भूस्खलन के बाद पानी के साथ पत्थर और मलबा टनल के अंदर घुस गया, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन

US: कैरोलिन लेविट के बाद ट्रंप किसे सौंपेंगे व्हाइट हाउस प्रेस सचिव का पद, दावेदारों की रेस में कौन आगे?

ट्रंप के नए प्रेस सचिव की दौड़ में कौन सबसे मजबूत दावेदार? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में जल्द ही एक बड़ा चेहरा बदलने वाला है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट अगस्त के अंत में अपने पद से हट जाएंगी। केवल 28 साल की उम्र में इस पद पर पहुंचीं लेविट ने ट्रंप के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में जगह बनाई और सरकार की नीतियों का खुलकर बचाव किया। उनके जाने के साथ ही अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि ट्रंप प्रशासन की ओर से मीडिया के सामने अगली आवाज कौन बनेगा। इस पद के लिए कई नामों की चर्चा शुरू हो चुकी है, लेकिन ट्रंप ने अभी किसी नाम पर अंतिम फैसला नहीं किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
विज्ञापन

आकस्मिक नहीं LAC पर हलचल: भारत-चीन वार्ता से पहले सीमा पर तनाव सोचा समझा पैटर्न! जिनपिंग की यात्रा पर कब-क्या?

पीएम मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग की बैठक - फोटो : ANI
ब्रिक्स सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा प्रस्तावित है। इससे ठीक पहले अरुणाचल प्रदेश सीमा पर तनाव की खबरें सामने आई हैं। शीर्ष स्तर की वार्ताओं से पहले सीमाई इलाकों में तनाव का बढ़ना आकस्मिक घटना नहीं, बल्कि चीन की कूटनीति का एक सोचा-समझा पैटर्न रहा है।पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

Air India: एक मिनट में 676 फीट नीचे आया था विमान, एअर इंडिया फुकेट-दिल्ली उड़ान मामले की जांच और क्या खुलासे?

फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में क्या हुआ था? - फोटो : Amar Ujala Graphics
एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली की जो उड़ान 4 अगस्त को तकनीकी खराबी का शिकार हुई थी, वह सिर्फ एक मिनट में 300 फीट नहीं, बल्कि 676 फीट नीचे गिरी थी। शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि उड़ान में जब गड़बड़ी शुरु हुई, तब विमान 36,001 फीट की ऊंचाई पर था।पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

झारखंड अगस्त क्रांति: CCTV फुटेज से पहचाने जा रहे चेहरे उपद्रवी चेहरे, विधानसभा घेराव में गए 300 युवाओं पर FIR

झारखंड में छात्र आंदोलन - फोटो : एएनआई
झारखंड की राजधानी रांची में बृहस्पतिवार को भर्ती परीक्षा अनियमितताओं को लेकर 10 अगस्त को झारखंड विधानसभा तक किए शांतिपूर्ण मार्च में शामिल 300 अज्ञात युवाओं के खिलाफ विधानसभा थाने में एफआईआर दर्ज की गई। रांची पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों पर यह कार्रवाई निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप के तहत की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

IRGC जनरल का दावा: ईरान जनवरी 2029 तक खींच सकता है जंग को, पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति और US का रूख क्या?

पश्चिम एशिया तनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका और ईरान के बीच फरवरी के अंत में शुरू हुई जंग के छह महीने हो चुके हैं। एक अंतरिम समझौते और कई दौर की बातचीत के बाद भी दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है। दोनों देशों के बीच जंग कब खत्म होगी, को लेकर जारी कयासों के बीच ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के शीर्ष जनरल मोहम्मद रजा नकदी ने कहा कि तेहरान युद्ध को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कार्यकाल खत्म होने तक यानी 20 जनवरी, 2029 तक खींच सकता है। नकदी के इस बयान को ट्रंप की कीमत चुकानी होगी धमकी का जवाब माना जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

जापान की फ्लाइंग कार भारत में भी भरेगी उड़ान: 2028 में मिल सकता है नया हवाई सफर, कितने लोगों ने की बुकिंग?

क्या बदल जाएगा शहरों में सफर का तरीका? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जापान की फ्लाइंग कार बनाने वाली कंपनी स्काईड्राइव भारत में अपने इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग यानी ईवीटीओएल विमान को व्यावसायिक रूप से उतारने की तैयारी कर रही है। कंपनी के संस्थापक और सीईओ तोमोहिरो फुकुजावा ने कहा है कि जापान के साथ भारत में भी 2028 तक इसका व्यावसायिक इस्तेमाल शुरू करने की योजना है। शुरुआत में इसका इस्तेमाल मेडिकल लॉजिस्टिक्स में किया जाएगा। खास तौर पर अंग प्रत्यारोपण के लिए जरूरी अंगों को जल्दी एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में इसे इस्तेमाल करने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

Instagram New Logo: इंस्टाग्राम को मिली नई पहचान, कंपनी ने लोगो में 10 साल के बाद बदलाव किया; नया क्या जुड़ा?

इंस्टाग्राम के लोगो में बदलाव - फोटो : Instagram
मेटा ने इंस्टाग्राम के लिए एक नया वर्डमार्क लॉन्च किया है। यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का टेक्स्ट-ओनली लोगो है। इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने इस बदलाव के संबंध में एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि एप के शीर्ष पर वर्डमार्क 10 साल से नहीं बदला था, इसलिए इसे नया रूप देने का समय आ गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

क्या केंद्रीय सियासत में बड़े उलटफेर के संकेत?: एनडीए के कुनबे में शामिल होगा द्रमुक, कैबिनेट में जगह भी संभव

एम के स्टालिन, नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई
एनडीए का कुनबा जल्द ही बड़ा होने जा रहा है, जिससे विपक्षी खेमे को बड़ा झटका लग सकता है। तमिलनाडु से द्रमुक को एनडीए में लाने और केंद्र में प्रतिनिधित्व के लिए मोदी मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार से पूर्व अंतिम दौर की वार्ता जारी है।पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

एअर इंडिया में नियम तोड़ने वालों पर CEO सख्त: बोले- कोई देखे या न देखे, सही काम करना ही होगा; क्या चेतावनी दी?

एअर इंडिया सीईओ की कर्मचारियों को दो टूक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एअर इंडिया के सीईओ और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने कर्मचारियों को नियमों और जिम्मेदारी को लेकर दो टूक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कोई देख रहा हो या नहीं, सही काम करना चाहिए। अगर कोई गलत काम करता दिखे तो उसकी जानकारी दी जानी चाहिए। विल्सन ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करके बच निकलने की संभावना लगातार कम हो रही है और गलत काम के नतीजे आगे और गंभीर होंगे। उनका यह बयान एअर इंडिया में नियमों के पालन और कर्मचारियों की जवाबदेही को लेकर बढ़ाई जा रही सख्ती के बीच आया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

चार हत्यारों को फांसी: कोर्ट ने किया सीएम की सुपारी लेने वाले श्रीप्रकाश शुक्ला का जिक्र; ददुआ पर कही ये बात

पवन सिंह की फाइल फोटो। श्रीप्रकाश शुक्ला और ददुआ डकैत। - फोटो : अमर उजाला
पवन हत्याकांड में फैसला: शामली के भभीसा गांव में 12 साल पहले घर पर हमला कर दो गोली मारकर किसान पवन कुमार (56) की हत्या के मामले में कुख्यात सुशील मूंछ के शूटर विपुल खूनी गिरोह के चार सदस्यों को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई। इनमें शामली का रामवीर, राहुल, हरेंद्र और बागपत का राजीव शामिल है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर ने फैसला सुनाया। अदालत ने कहा कि गैंगस्टरवाद सभ्य समाज के लिए खतरा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

अरुणाचल की आर्थिक नाकेबंदी हटी: चार आरोपियों को 48 घंटे में पकड़ने का TMPK ने दिया अल्टीमेटम, क्या है मामला?

टीएमपीके - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
असम के मिंसिंग समुदाय के शीर्ष छात्र संगठन तकम मिसिंग पोरिन केबांग (टीएमपीके) ने गुरुवार रात अरुणाचल प्रदेश की आर्थिक नाकेबंदी फिलहाल हटा दी। संगठन ने 10 अगस्त की गोलीबारी की घटना के चार आरोपियों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर असम पुलिस को सौंपने की मांग की है।पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

AI से पूछकर परिवार की हत्या: अमेरिका में भारतवंशी ने की मां और भाई की हत्या; सर्च हिस्ट्री में क्या मिला?

अमेरिका में भारतवंशी ने की मां और भाई की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका के मैसाचुसेट्स में 17 वर्षीय भारतवंशी किशोर अर्जुन अरविंद पर अपनी मां सुधा वेंकटेशन और छोटे भाई सिद्धार्थ अरविंद की हत्या का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने उसे बुधवार सुबह वेलैंड के एक पार्किंग स्थल से गिरफ्तार किया। जांच के दौरान उसकी इंटरनेट और चैटजीपीटी सर्च हिस्ट्री सामने आई, जिसमें परिवार को नुकसान पहुंचाने और हत्या जैसे विषयों से जुड़ी जानकारी तलाशने के सुराग मिले। हालांकि, उपलब्ध जानकारी में यह पुष्टि नहीं है कि चैटजीपीटी ने उसे हत्या करने का तरीका बताया या पूरी योजना बनाने में मदद की। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

Sinquefield Cup Chess: प्रज्ञानंद को कीमर के खिलाफ मिली हार, 1.5 अंक के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर

प्रज्ञानंद - फोटो : IANS
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद को सिंकफील्ड कप के तीसरे दौर में जर्मनी के विंसेंट कीमर के खिलाफ संघर्षपूर्ण मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। ग्रैंड चेस टूर के इस टूर्नामेंट में हार के बाद प्रज्ञानंद 1.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। प्रज्ञानंद ने मुकाबले की शुरुआत अच्छी की, लेकिन बाद में एक बड़ी गलती कर बैठे, जिसका कीमर ने पूरा फायदा उठाया। मुकाबला अंत में चेकमेट के साथ समाप्त हुआ, जो शीर्ष स्तर के ग्रैंडमास्टर मुकाबलों में कम ही देखने को मिलता है। तीन दौर के बाद प्रज्ञानंद के खाते में 1.5 अंक हैं और टूर्नामेंट में अभी छह दौर बाकी हैं। 4,75,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि वाले नौ दौर के इस टूर्नामेंट में कुल 10 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

Kangana Ranaut: 'बेकार का एजेंडा…', Gen Z प्रोटेस्ट पर कंगना ने फिर साधा निशाना; शबाना आजमी पर भी कसा तंज

कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
'इस देश के युवा, अगर हम जेन जी की बात करें, तो आबादी करीब 30-35 करोड़ है। जंतर-मंतर पर करीब 10,000 लोग थे, जिनमें से आधे से ज्यादा शबाना आजमी जैसे लोग थे, इतने सारे एज ग्रुप मौजूद थे। अगर हम खास तौर पर जेन जी की बात करें, तो उनमें से सिर्फ 2,000 लोग मौजूद थे। तो यह Gen Z प्रोटेस्ट कैसे हुआ?' पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
Amar Ujala Ltd published this content on August 14, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 14, 2026 at 00:46 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]