Amar Ujala Ltd

09/17/2026 | Press release | Distributed by Public on 09/17/2026 06:33

कौन हैं आकृति अग्रवाल?: सोशल मीडिया पोस्ट कर जाहिर किया सगाई टूटने का दर्द, क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर कही बड़ी बात

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल की सगाई टूट गई है। इसकी जानकारी इंफ्लूएंसर आकृति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर अपने फैंस को दी। मगर अब भी आकृति के व्यक्तिगत जीवन के बारे में कम ही लोग जानते हैं। जानें आकृति अग्रवाल के बारे में

आकृति अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम- @akritiagarwal7

लखनऊ से है गहरा नाता
सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर आकृति अग्रवाल उत्तर प्रदेश के शहर लखनऊ की रहने वाली हैं। उनका जन्म 2 मई 2003 को हुआ था। आकृति की शुरुआती शिक्षा नवाबों के शहर लखनऊ में हुई है।

आकृति अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम- @akritiagarwal7

पढ़ाई के लिए मंबई आया परिवार
आकृति अग्रवाल ने अपना कॉलेज मुंबई के निर्मला मेमोरियल फाउडेंशन कॉलेज से किया है। उनके पास बीएमएस की डिग्री है। आकृति की आगे की पढ़ाई के लिए उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया।

आकृति अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम- @akritiagarwal7

कोविड-19 को दौरान बनीं इन्फ्लुएंसर
आकृति अग्रवाल ने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शुरू की। इसमें वह डांस,लिप-सिंक वीडियोज पोस्ट किया करती थीं। उनका यह कंटेंट यूजर्स को काफी पसंद आया। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर पॉपुलर हो गईं। आज उनके इंस्टाग्राम पर तीन मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

आकृति अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम- @akritiagarwal7

पृथ्वी शॉ संग हुई सगाई
आकृति अग्रवाल को भारतीय क्रिकेट टीम के किक्रेटर पृथ्वी शॉ के साथ कई बार स्पॉट किया गया। इसके बाद कपल ने इसी साल 8 मार्च, 2026 को सगाई कर ली थी। दोनों के फैंस कपल की शादी का इंतजार कर रहे थे।

Amar Ujala Ltd published this content on September 17, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on September 17, 2026 at 12:34 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]