Amar Ujala Ltd

08/18/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/18/2026 18:45

किसान की बेरहमी से हत्या: पहले कार से मारी टक्कर, फिर डंडे और हथौड़े से किया हमला; कई बार गाड़ी भी चढ़ाई

{"_id":"6a845a2f15a1e90f2d0a4926","slug":"farmer-murder-in-hapur-with-sticks-and-hammers-2026-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसान की बेरहमी से हत्या: पहले कार से मारी टक्कर, फिर डंडे और हथौड़े से किया हमला; कई बार गाड़ी भी चढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

किसान की बेरहमी से हत्या: पहले कार से मारी टक्कर, फिर डंडे और हथौड़े से किया हमला; कई बार गाड़ी भी चढ़ाई

Tue, 18 Aug 2026 06:42 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: विकास कुमार Updated Tue, 18 Aug 2026 06:42 PM IST
सार

आरोपियों ने घायल गौरव के ऊपर कई बार कार भी चढ़ाई। इसके बाद आरोपी गौरव को मरणासन्न हालत में छोड़कर कार में सवार सवार होकर फरार हो गए। किसी राहगीर ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और इसके बाद गौरव को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में गौरव को मेरठ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गौरव की मौत से गांव में कोहराम मच गया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
किसान गौरव त्यागी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
  • 5
    • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

यूपी के हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत ददायरा चौराहे से धनौरा जाने वाले रास्ते पर मंगलवार की सुबह जानलेवा हमले के मामले में गवाही देने जा रहे किसान गौरव त्यागी (34) निवासी गांव मोहम्मदपुर आजमपुर पर कार सवार करीब चार लोगों ने दिनदहाड़े सरेराह डंडों व हथौड़े से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। दोनों पक्षों में गांव में एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और इसी मामले में जानलेवा हमले में गौरव हापुड़ कचहरी में गवाही देने के लिए जा रहे थे। पुलिस की तीन टीमें हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बाइक से हापुड़ कचहरी जा रहा था गौरव
पुलिस के अनुसार गांव मोहम्मदपुर आजमपुर निवासी गौरव त्यागी पुत्र फतह सिंह मंगलवार सुबह अपनी बाइक से हापुड़ कचहरी आ रहे थे। गांव में ही एक जमीनी विवाद में वर्ष 2021 में हुए जमीनी विवाद में जानलेवा हमले के मामले में उनकी आज गवाही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पहले कार से मारी टक्कर, फिर किया हमला
इसी दौरान इस मामले में जमानत पर रिहा आरोपी वैगनआर कार से पीछा करते हुए पहुंचे। जैसे ही गौरव ददायरा चौराहे से गांव धनौरा जाने वाले रास्ते पर जा रहे थे तो आरोपियों ने बाइक में पीछे से टक्कर मारकर गौरव को नीचे गिरा दिया और लाठी-डंडों और हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर बेरहमी से पीटा।

विज्ञापन

गौरव के ऊपर कई बार कार चढ़ाई
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने घायल गौरव के ऊपर कई बार कार भी चढ़ाई। इसके बाद आरोपी गौरव को मरणासन्न हालत में छोड़कर कार में सवार सवार होकर फरार हो गए। किसी राहगीर ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और इसके बाद गौरव को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में गौरव को मेरठ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गौरव की मौत से गांव में कोहराम मच गया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस का बयान
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि घटना में पुराना जमीनी विवाद सामने आ रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं और संभावित स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही हैं। रिपोर्ट दर्ज कर सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Amar Ujala Ltd published this content on August 18, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 19, 2026 at 00:45 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]