Ministry of Heavy Industries of the Republic of India

03/11/2026 | Press release | Distributed by Public on 03/11/2026 08:28

भारतीय नौसैनिक पोत त्रिकंद मॉरीशस के पोर्ट लुई पहुंचा

रक्षा मंत्रालय

भारतीय नौसैनिक पोत त्रिकंद मॉरीशस के पोर्ट लुई पहुंचा

प्रविष्टि तिथि: 11 MAR 2026 6:47PM by PIB Delhi

भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट पोत त्रिकंद, दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में परिचालन तैनाती के दौरान 10 मार्च 2026 को मॉरीशस की राजधानी और प्रमुख बंदरगाह पोर्ट लुई पहुंचा।

बंदरगाह पर ठहराव के दौरान, पोत 12 मार्च 2026 को मॉरीशस के 58वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेगा। यह पोर्ट लुई के चैंप डी मार्स में होने वाली परेड में मार्चिंग दल, नौसेना बैंड और फ्लाई-पास्ट हेलीकॉप्टर के साथ शामिल होगा। पोत के कमांडिंग ऑफिसर, कैप्टन सचिन कुलकर्णी, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और मॉरीशस तटरक्षक बल के अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान प्रशिक्षण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान, क्रॉस ट्रेनिंग दौरे, मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताएं और सामुदायिक सेवा गतिविधियां भी निर्धारित हैं।

भारतीय नौसैनिक पोत के पोर्ट लुई पहुंचने का उद्देश्य समुद्री सहयोग मजबूत करना, परिचालन अंतरसंचालनीयता बढ़ाना और भारत और मॉरीशस के द्विपक्षीय संबंधों को और घनिष्‍ठ बनाना है।

***

पीके/केसी/एकेवी/जीआरएस


(रिलीज़ आईडी: 2238514) आगंतुक पटल : 6
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English
Ministry of Heavy Industries of the Republic of India published this content on March 11, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on March 11, 2026 at 14:29 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]