Amar Ujala Ltd

07/27/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/27/2026 16:29

UP: प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इस बार पहले ज्यादा बारिश की संभावना; कल 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

{"_id":"6a6770dde6467c5a4a098bf1","slug":"up-monsoon-active-again-in-the-state-higher-rainfall-expected-this-time-heavy-rain-alert-for-25-districts-t-2026-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इस बार पहले ज्यादा बारिश की संभावना; कल 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

UP: प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इस बार पहले ज्यादा बारिश की संभावना; कल 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Mon, 27 Jul 2026 08:24 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 27 Jul 2026 08:24 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। तराई और बुंदेलखंड के कई जिलों में बारिश से तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग ने सात जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। कई क्षेत्रों में वज्रपात और तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
फिर लौटा मानसून - फोटो : अमर उजाला
  • 2
  • 3
    • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सोमवार को मानसून दोबारा सक्रिय हुआ। तराई और बुंदेलखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सबसे अधिक 42 मिमी बारिश इटावा में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सिद्धार्थनगर में 28.6 मिमी और हमीरपुर में 28 मिमी वर्षा हुई।

विज्ञापन

सात जिलों में ऑरेंज, 18 में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए सोनभद्र, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत सात जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 18 जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के 61 अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका भी जताई गई है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मानसून ट्रफ के दोबारा उत्तर की ओर खिसकने और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के मजबूत होने से मंगलवार से 30 जुलाई तक तराई और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कहीं हल्की से मध्यम तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में है भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

सोनभद्र, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली।

विज्ञापन

इन जिलों में है भारी वर्षा का येलो अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, तखीमपुर खीरी, शामली, मेरठ, अमरोहा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।

Amar Ujala Ltd published this content on July 27, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 27, 2026 at 22:29 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]