Amar Ujala Ltd

10/25/2026 | Press release | Distributed by Public on 10/25/2026 08:42

व्हाट्सएप पर 'कौम की गद्दार' लिखने पर भोपाल के ईरानी डेरे में दो गुटों में झड़प, किशोरी के सिर पर रॉड से हमला

{"_id":"6ade0c407143d0d39409625f","slug":"bhopal-irani-dera-whatsapp-status-dispute-teenage-girl-attacked-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप पर 'कौम की गद्दार' लिखने पर भोपाल के ईरानी डेरे में दो गुटों में झड़प, किशोरी के सिर पर रॉड से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

व्हाट्सएप पर 'कौम की गद्दार' लिखने पर भोपाल के ईरानी डेरे में दो गुटों में झड़प, किशोरी के सिर पर रॉड से हमला

Sun, 25 Oct 2026 07:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 25 Oct 2026 07:34 PM IST
सार

भोपाल के ईरानी डेरे में व्हाट्सएप स्टेटस पर विवाद के बाद 17 वर्षीय तमन्ना अली पर कथित तौर पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया गया। किशोरी के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उसकी मां और भाभी भी घायल हुईं। पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
  • Link Copied

विस्तार

व्हाट्सएप स्टेटस पर 'कौम की गद्दार' लिखने को लेकर शुरू हुआ विवाद भोपाल के ईरानी डेरे में हिंसक झड़प में बदल गया। आपत्तिजनक स्टेटस को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने पहुंची 17 वर्षीय तमन्ना अली पर कथित तौर पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। हमले में तमन्ना के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां और भाभी भी घायल हो गईं। घटना छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले में एक आरोपी हमीद को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसकी पत्नी रेश्मा और बेटी बेनजीर की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, करोंद स्थित ईरानी डेरे में रहने वाली तमन्ना अली घर पर रहकर अपनी मां के साथ कामकाज में हाथ बंटाती है। आरोप है कि भानपुरा ईरानी डेरे में रहने वाली बेनजीर कुछ दिनों से तमन्ना के खिलाफ व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक स्टेटस डाल रही थी। इनमें तमन्ना को 'कौम का गद्दार' बताने के साथ अन्य आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: ऐसे पुलिस से बच रहा था आरोपी प्रांजल, होटल छोड़ भाई के अस्पताल में गुजारता था रात
विज्ञापन
विज्ञापन


समझौते के लिए पहुंचे, लेकिन हो गई मारपीट
विवाद खत्म कराने के लिए तमन्ना अपनी मां फातिमा और भाभी मुस्कान के साथ ऑटो से भानपुरा पहुंची थी। यहां एक रिश्तेदार महिला ने दोनों पक्षों को बातचीत कर मामला सुलझाने के लिए बुलाया था। रात करीब 11 बजे बेनजीर अपने माता-पिता रेश्मा और हमीद के साथ वहां पहुंची। आरोप है कि तीनों अपने साथ लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर आए थे। इसके बाद उन्होंने तमन्ना, उसकी मां और भाभी पर हमला कर दिया।

किशोरी के सिर में गंभीर चोट, पिता गिरफ्तार
हमले में तमन्ना के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उसकी मां फातिमा और भाभी मुस्कान को भी चोटें लगीं। घायल किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। तमन्ना की शिकायत पर छोला मंदिर पुलिस ने बेनजीर, रेश्मा और हमीद के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने हमीद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Amar Ujala Ltd published this content on October 25, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on October 25, 2026 at 14:42 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]