Amar Ujala Ltd

08/25/2026 | Press release | Distributed by Public on 08/25/2026 00:02

Mahindra BLAZO i-TRK: AI से लैस महिंद्रा का नया ट्रक लॉन्च, 5 साल में 15 लाख के मुनाफे का दावा, आखिर क्या-क्या है खास

{"_id":"6a8d231f561f1ddc0b06dba8","slug":"mahindra-blazo-i-trk-truck-with-320-hp-engine-ai-drive-mode-launched-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahindra BLAZO i-TRK: AI से लैस महिंद्रा का नया ट्रक लॉन्च, 5 साल में 15 लाख के मुनाफे का दावा, क्या है खास?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}

Mahindra BLAZO i-TRK: AI से लैस महिंद्रा का नया ट्रक लॉन्च, 5 साल में 15 लाख के मुनाफे का दावा, क्या है खास?

Tue, 25 Aug 2026 10:37 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 25 Aug 2026 10:37 AM IST
सार

Mahindra BLAZO i-TRK: महिंद्रा ट्रक एंड बस ने सोमवार को अपनी नई पीढ़ी का भारी कमर्शियल वाहन BLAZO i-TRK लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे फ्यूल एफिशिएंसी और ऑपरेशनल एफिशिएंसी को ध्यान में रखकर पेश किया है। नए ट्रक में AI-इनेबल्ड ऑटोमैटिक ड्राइव मोड दिया गया है, जबकि इसमें 320 HP का इंजन मिलता है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स, इंजन और सभी खासियत के बारे में विस्तार से।

विज्ञापन
महिंद्रा BLAZO i-TRK - फोटो : amarujala.com
  • Link Copied

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

लॉगिन करें

विस्तार

Mahindra New Truck: कंपनी ने एक विशेष इवेंट में अपने इस नए और हाईटेक भारी वाहनों की रेंज से पर्दा उठाया है। महिंद्रा का दावा है कि नया BLAZO i-TRK ट्रक बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी के जरिए ट्रांसपोर्टर्स और फ्लीट ओनर्स को आने वाले पांच वर्षों में प्रति ट्रक करीब 15 लाख रुपये तक का अतिरिक्त मुनाफा कमाने में मदद करेगा।

विज्ञापन


320 HP का दमदार इंजन
पूरी BLAZO i-TRK रेंज में महिंद्रा का 7.2-लीटर mPOWER इंजन दिया गया है। यह इंजन 320 HP की पावर देता है। साथ ही 1,100 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह भारी कमर्शियल इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस पावरट्रेन के साथ कंपनी ने फ्यूल बचत और बेहतर ऑपरेशनल एफिशिएंसी पर खास जोर दिया है।
विज्ञापन


AI खुद तय करेगा कैसे चलाना है ट्रक
  • इस ट्रक की सबसे बड़ी खासियत इसकी तकनीक है। इसमें आईफ्यूलस्मार्ट (iFuelSmart) ऑटोमैटिक ड्राइव मोड है। यह कंपनी की पेटेंटेड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीक है। यह सिस्टम लगातार कई चीजों का विश्लेषण करता है, जिनमें सड़क की ढलान, वाहन का पेलोड और ड्राइविंग की जरूरत शामिल हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इन परिस्थितियों का विश्लेषण करने के बाद सिस्टम अपने आप सबसे उपयुक्त ड्राइविंग मोड चुनता है। इसका उद्देश्य ट्रक को ऐसी स्थिति में चलाना है, जिससे फ्यूल एफिशिएंसी बेहतर हो सके।

10 प्रतिशत तक बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी का दावा
इसके अलावा कंपनी इसमें BLAZO i-TRK 10 प्रतिशत तक बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी देने का दावा कर रही है। कमर्शियल वाहनों में फ्यूल खर्च ऑपरेशनल लागत का एक बड़ा हिस्सा होता है। ऐसे में कंपनी का दावा है कि फ्यूल की बचत सीधे ट्रक ऑपरेटर की कुल लागत को कम करने में मदद कर सकती है।

पांच साल में 15 लाख रुपये तक बढ़ सकती है कमाई

  • साथ ही महिंद्रा ट्रक एंड बस का दावा है कि BLAZO i-TRK बेहतर फ्यूल बचत और ऑपरेशनल एफिशिएंसी के जरिए पांच साल में प्रति वाहन 15 लाख रुपये तक अतिरिक्त मुनाफा कमाने की क्षमता रखता है।
  • कंपनी ने यह भी कह रही है कि यह आंकड़ा इंडस्ट्री के दूसरे भारी कमर्शियल वाहनों की तुलना में बेहतर ऑपरेशनल एफिशिएंसी के आधार पर है। हालांकि वास्तविक बचत और मुनाफा वाहन के इस्तेमाल, पेलोड, रूट, ड्राइविंग कंडीशन और फ्यूल खपत जैसे कई कारकों पर निर्भर करेगा।

कंपनी ने टेक्नोलॉजी पर दिया जोर

  • लॉन्चिंग के दौरान महिंद्रा ट्रक एंड बस के प्रेसिडेंट विनोद सहाय ने कहा कि भारत का फ्रेट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर नए दौर में प्रवेश कर रहा है। उनके अनुसार, इस क्षेत्र में टेक्नोलॉजी, भरोसेमंदता और ऑपरेशनल एफिशिएंसी प्रतिस्पर्धा के अहम आधार बन रहे हैं।
  • उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य सिर्फ बेहतर ट्रक बनाना नहीं है, बल्कि इनोवेशन और मजबूत कस्टमर पार्टनरशिप के जरिए कमर्शियल मोबिलिटी के भविष्य को आकार देना भी है।


BLAZO i-TRK क्यों है खास?

  • कंपनी का मानना है कि नए ट्रक में कंपनी ने पावर के साथ-साथ फ्यूल बचत और AI आधारित ड्राइविंग टेक्नोलॉजी पर फोकस किया है। 320 HP का mPOWER इंजन, 1,100 Nm टॉर्क और iFuelSmart AI-इनेबल्ड ऑटोमैटिक ड्राइव मोड इसे खास बनाते हैं।
  • कंपनी के मुताबिक, इसका लक्ष्य सिर्फ ट्रक की परफॉर्मेंस बढ़ाना नहीं, बल्कि लंबे समय में ऑपरेटर की लागत कम करके कमाई बढ़ाने में मदद करना है।
Amar Ujala Ltd published this content on August 25, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on August 25, 2026 at 06:03 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]