Prime Minister’s Office of India

07/23/2026 | Press release | Distributed by Public on 07/22/2026 22:28

प्रधानमंत्री ने लोकमान्य तिलक को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने लोकमान्य तिलक को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 23 JUL 2026 8:12AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज लोकमान्य तिलक की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की एक महान विभूति के रूप में, लोकमान्य तिलक ने राष्ट्रवाद की भावना को प्रज्वलित किया और भावी पीढ़ियों को जनसेवा के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि हमारी संस्कृति के प्रसार और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने के उनके प्रयास भी उतने ही प्रेरणादायक थे। श्री मोदी ने ध्यान दिलाया कि उनके लेखों ने लोगों में नए आत्मविश्वास का संचार किया और गर्व की भावना को समृद्ध किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा:

"लोकमान्य तिलक को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि। भारत के स्वतंत्रता संग्राम की एक महान विभूति के रूप में, उन्होंने राष्ट्रवाद की भावना को प्रज्वलित किया और भावी पीढ़ियों को जनसेवा के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित किया। हमारी संस्कृति के प्रसार और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने के उनके प्रयास भी उतने ही प्रेरणादायक थे। उनके लेखों ने लोगों में नए आत्मविश्वास का संचार किया और उनमें गर्व की भावना को समृद्ध किया।"

LIVE | Addressing Conclave of State/UT Education Ministers' at New Delhi https://t.co/FJpflWWYzy

- Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) July 22, 2026

***********

पीके/केसी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2288135) आगंतुक पटल : 4
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati
Prime Minister’s Office of India published this content on July 23, 2026, and is solely responsible for the information contained herein. Distributed via Public Technologies (PUBT), unedited and unaltered, on July 23, 2026 at 04:28 UTC. If you believe the information included in the content is inaccurate or outdated and requires editing or removal, please contact us at [email protected]